बिजनेस

सितंबर में कम हुआ भारत का निर्यात, आयात में आया उछाल, इतना रहा व्यापार घाटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:17 AM IST

Import Export: सितंबर 2022 में देश का व्यापार घाटा 26.72 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022-23 तक यह 149.47 अरब डॉलर था।

Image

सितंबर में घटा भारत का निर्यात, इतना रहा आयात

Photo : BCCL

नई दिल्ली। पिछले महीने यानी सितंबर 2022 में भारत का निर्यात (India Export) कम हुआ है। वहीं आयात में तेजी आई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में भारत ने 32.62 अरब डॉलर के व्यापारिक निर्यात का मासिक मूल्य हासिल किया। यह आंकड़ा पिछले साल यानी सितंबर 2021 के 33.81 अरब डॉलर के मुकाबले 3.52 फीसदी कम है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अप्रैल से सितंबर 2022-23 में भारत का माल निर्यात 229.05 अरब डॉलर था। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 198.25 अरब डॉलर था। यह 15.54 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।

सितंबर 2022 में नॉन- पेट्रोलियम एक्सपोर्ट का मूल्य 26.54 अरब डॉलर था। सितंबर 2021 में यह इससे अधिक यानी 28.62 अरब डॉलर था। अप्रैल से सितंबर 2022-23 में नॉन पेट्रोलियम एक्सपोर्ट की वैल्य 179.17 अरब डॉलर थी। पिछले साल की इसी अवधि में यह 169.67 अरब डॉलर थी। इस साल इसमें वृद्धि हुई है।

पिछले महीने नॉन पेट्रोलियम और नॉन जेम एंड ज्वैलरी निर्यात का मूल्य 22.9 अरब डॉलर रहा, जो सितंबर 2021 में 25.38 अरब डॉलर था। अप्रैल से सितंबर 2022-23 में इन प्रोडक्ट्स का निर्यात 158.68 अरब डॉलर था।

आयात में आई तेजी

बयान के अनुसार, सितंबर 2022 में भारत का माल आयात 59.35 अरब डॉलर था, जो सितंबर 2021 में 56.29 अरब डॉलर से 5.44 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल-सितंबर 2022-23 में भारत का माल आयात 378.53 अरब डॉलर था, जो अप्रैल-सितंबर 2021-22 के 274.5 डॉलर से 37.89 फीसदी ज्यादा है।

सितंबर 2022 में गैर-पेट्रोलियम आयात का मूल्य 43.75 अरब डॉलर था, जो सितंबर 2021 के 39.51 अरब डॉलर के गैर-पेट्रोलियम आयात से 10.73 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल-सितंबर 2022-23 में गैर-पेट्रोलियम आयात का मूल्य 263.54 अरब डॉलर था। यह अप्रैल-सितंबर 2021-22 में 204.97 अरब डॉलर के नॉन- ऑयल आयात की तुलना में 28.58 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article