बिजनेस

Excelsoft Technologies IPO: एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज ने IPO के लिए SEBI के पास किया आवेदन, 700 करोड़ रु का होगा इश्यू

Excelsoft Technologies IPO: एजुकेशन और वैल्यूएशन मार्केट पर फोकस्ड खंड एसएएएस (सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस) कंपनी एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने IPO के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं।

Image

एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लाएगी IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लाएगी IPO
  • सेबी के पास किया आवेदन
  • 700 करोड़ रु का होगा इश्यू

Excelsoft Technologies IPO: एजुकेशन और वैल्यूएशन मार्केट पर फोकस्ड खंड एसएएएस (सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस) कंपनी एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने IPO के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) के अनुसार, कर्नाटक स्थित कंपनी प्रस्तावित आईपीओ में 210 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं प्रमोटर्स - पेदांता टेक्नोलॉजीज और धनंजय सुधन्वा - द्वारा 490 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का होगा।

ये भी पढ़ें -

प्री-आईपीओ कैसा होगा

वहीं एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज आईपीओ से पहले (प्री-आईपीओ) 270 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है।

शुक्रवार को दाखिल किए गए दस्तावेजों में कंपनी ने कहा, “अगर प्री-आईपीओ किया जाता है, तो उससे जुटाई गई राशि को नई ऑफरिंग और/या बिक्री पेशकश (ओएफएस) हिस्से से घटा दिया जाएगा।”

क्या करेगी आईपीओ फंड का

एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज ने नए इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग जमीन की खरीद और नए भवन के निर्माण और मैसूर में अपनी मौजूदा सुविधा के अपग्रेडेशन, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन की फाइनेंसिंग और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

एक्सेलसॉफ्ट की पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में ऑपरेशनल इनकम 198.3 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 12.75 करोड़ रुपये रहा था। (इनपुट - भाषा)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article