बिजनेस

ET Now Realty Conclave & Awards 2025: 12 जून को नई दिल्ली में होगा आयोजित, रियल एस्टेट के भविष्य को नए सिरे से गढ़ेंगे इनोवेटर्स और पॉलिसी मेकर्स

ET Now Realty Conclave & Awards 2025 का आयोजन 12 जून को नई दिल्ली में किया जाएगा। इस इवेंट में रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रमुख लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स और इनोवेटर्स ‘कल के रियल एस्टेट का खाका तैयार करना’ विषय के तहत एक मंच पर एकत्रित होंगे।

Image

ET Now Realty Conclave & Awards 2025

ET Now Realty Conclave & Awards 2025: भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में तकनीक, सतत विकास और रणनीतिक नेतृत्व के चलते तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में ET Now Realty Conclave & Awards 2025 के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म के रूप में सामने आया है, जो इंडस्ट्री की दिशा और उपलब्धियों पर विचार-विमर्श और सम्मान देने (रिफ्लेक्शन और रिकॉग्निशन) का अवसर प्रदान करेगा। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 12 जून को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इस कॉन्क्लेव में देश के शीर्ष रियल एस्टेट डेवलपर्स, नीति-निर्माता, डिजाइन विशेषज्ञ और पूंजी बाजार के प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस वर्ष का विषय है- ‘कल के रियल एस्टेट का खाका (Shaping Tomorrow’s Real Estate Landscape)’, जो आने वाले समय की चुनौतियों और समाधानों पर केंद्रित रहेगा।

मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही विवेक ओबेरॉय (अभिनेता व व्यवसायी), सुजैन खान (इंटीरियर डिजाइनर) और नवीन रहेजा (चेयरमैन व एमडी, रहेजा डेवलपर्स) जैसे प्रतिष्ठित वक्ता भी अपने विचार साझा करेंगे। इस कॉन्क्लेव में विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण एजेंडा तय किया गया है। इस इवेंट में शहरी भारत को आकार देने वाले इनोवेशन, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर चर्चा होगी।

कॉन्क्लेव का विषय ‘कल के रियल एस्टेट का खाका तैयार करना’ इस बात को दर्शाता है कि यह भविष्य के लिए तैयार समाधानों (solutions) पर केंद्रित है। इसमें स्मार्ट हाउसिंग, ग्रीन बिल्डिंग, REITs (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स), और प्रॉपर्टी डेवेलपमेंट में डिजिटल और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)-आधारित डिजाइन की बदलती भूमिका पर सत्र (sessions) होंगे।

पुरस्कारों को कई कैटेगरी में बांटा गया है, जो उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देगा। यह इंडस्ट्री के दिग्गजों, बदलाव लाने वालों और नए उभरते बिजनेस को सम्मानित करेगा और रियल एस्टेट क्षेत्र में एक्सीलेंस का एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा।

पार्टनर्स:

  • कम्युनिकेशन पार्टनर - ओनेक्सटेल कम्युनिकेशन मीडिया
  • नॉलेज पार्टनर - नारेडको (NAREDCO)
  • वर्कस्पेस पार्टनर - ऑफिसबनाओ
  • एसएम REIT पार्टनर - आरईपीएल (REPL)
  • लग्जरी गेमिंग पार्टनर - आर्गमैक (Argmac)
  • आउटडोर पार्टनर - हाइट्स (Heights)

चाहे आप निवेशक हों, डेवलपर हों या नीति-निर्माता, ET Now Realty Conclave & Awards - 2025 भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में हो रहे बदलावों को देखने और समझने का एक बेहतरीन मंच है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article