बिजनेस

ET NOW Leadership Dialogues 2024: इंडस्ट्री, पॉलिसी चैंपियन और इकोनॉमिक एक्सपर्ट्स रखेंगे अपने विचार, जानिए डेट और टाइम

ET NOW Leadership Dialogues 2024 Date, time, LIVE streaming direct link: ईटी नाउ अपनी 15वीं वर्षगांठ पर ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 की मेजबानी कर रहा है। इस मौके पर इंडस्ट्री, पॉलिसी चैंपियन और इकोनॉमिक एक्सपर्ट्स 'India@2030' की थीम के तहत अपने विचार रखेंगे। यह कार्यक्रम 18 जून 2024 (मंगलवार) को मुंबई में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा।

Image

ET NOW Leadership Dialogues 2024

Photo : BCCL

ET NOW Leadership Dialogues 2024 Date, time, LIVE streaming direct link: ईटी नाउ अपनी 15वीं वर्षगांठ पर ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 की मेजबानी कर रहा है। यह यूनिक पहल इंडस्ट्री, पॉलिसी चैंपियन और इकोनॉमिक एक्सपर्ट्स की अग्रणी आवाजों को एक साथ लाकर भारत के लिए आगे की राह पर विचार-विमर्श और रूपरेखा तैयार करेगी।

ET NOW Leadership Dialogues 2024 की तारीख और समय

'India@2030' की थीम के साथ यह कार्यक्रम 18 जून 2024 (मंगलवार) को मुंबई में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस समिट में प्रमुख स्टेकहोल्डर्स 'India@2030' के लिए अपने विजन पर प्रकाश डालेंगे, इसमें भारत को एक मजबूत और टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाने के लिए इकोनॉमिक पॉलिसी, फाइनेंशियल रेगुलेशन और आवश्यक रणनीतिक पहल के महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

ET NOW Leadership Dialogues 2024: ये वक्ता होंगे शामिल:-

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das, Governor, RBI)

  1. दिनेश खारा, चेयरमैन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  2. आशीष कुमार चौहान, एमडी और सीईओ, एनएसई
  3. उत्पल शेठ, सीईओ, रेयर एंटरप्राइजेज
  4. मनीष चोखानी, एमडी और सीईओ, एनाम सिक्योरिटीज
  5. पुनीत छतवाल, एमडी और सीईओ, इंडियन होटल्स
  6. सुनील डिसूजा, एमडी और सीईओ, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स

ET NOW Leadership Dialogues 2024: WATCH LIVE here on ET NOW - 18th of June 2024 (Tuesday) 4 pm onwards

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article