बिजनेस

EPFO पर आपके अकाउंट में सरकार ने भेजा पैसा,ऐसे चेक करें ब्याज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 08:38 PM IST

EPFO Interest Credited to the account holders: साल 2021-22 के लिए जून में जब वित्त मंत्रालय ने ब्याज दरों का ऐलान किया था, तो वह 40 साल का सबसे कम ब्याज था। पिछले साल बोर्ड ने पीएफ पर 8.1 फीसदी ब्याज देने की सिफारिश की थी।

Image

चेक करें आपके अकाउंट में पहुंचा PF का पैसा

Photo : BCCL

EPFO Interest Credited to the account holders and Check your Balance: EPFO फंड अकाउंट होल्डर के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से अपने अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार अब खत्म हो गया है। सरकार ने दावा किया है कि उसने 6 मार्च तक 98 फीसदी अकाउंट होल्डर के अकाउंट में ब्याज के पैसे भेज दिए हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोक सभा में एक प्रश्न के जवाब में लिखित रूप से दी है। काउंट होल्डर नवंबर 2022 से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज का पैसा क्रेडिट करने का इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले जून 2022 में ही 8.1 फीसदी की दर से ब्याज भुगतान को मंजूरी दे दी थी।

40 साल में सबसे कम ब्याज

साल 2021-22 के लिए जून में जब वित्त मंत्रालय ने ब्याज दरों का ऐलान किया था, तो वह 40 साल का सबसे कम ब्याज था। पिछले साल बोर्ड ने पीएफ पर 8.1 फीसदी ब्याज देने की सिफारिश की थी। उसके बाद ब्याज दरों की घोषणा की गई थी। साल 2022-23 में ब्याज दरें क्या होगी, इसको लेकर मार्च के आखिरी सप्ताह में बैठक हो सकती है। जिसमें ऐसी संभावना है कि एक बार फिर ब्याज दरें 8 या 8.1 फीसदी के स्तर पर रहें।

ऐसे चेक करें ब्याज आया कि नहीं

जैसा कि श्रम राज्य मंत्री ने कहा है कि 98 फीसदी पीएफ अकाउंट होल्डर के अकाउंट में पैसा पहुंच गया है। तो उसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहलेसबसे पहले epfindia.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद ‘Our Services’ टैब पर क्लिक करिए। जिसके बाद 'For Employees' के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां पर 'Member Passbook' पर क्लिक करना होगा. यहां आपको अपना UAN (Universal Account Number) और पासवर्ड फीड करना होगा।

इसके बाद लॉग इन होने पर आपके सामने ड्रॉप डाउन आएगा। इसमें अलग-अलग पीएफ अकाउंट के ऑप्शन होंगे। करेंट मेंबर आईडी को सेलेक्ट करें। इसमें कर्मचारी और एम्प्लॉयर दोनों का मंथली कंट्रीब्यूशन देखा जा सकेगा।। साथ ही ओवरऑल बैलेंस भी दिखाई देगा। इसी में ये भी दिखाई देगा कि ब्याज का पैसा क्रेडिट हुआ है या नहीं।

SMS और Umang App से भी पता करें बैलेंस

बैलेंस चेक करने के लिए 7738299899 नंबर पर ‘EPFOHO UAN ENG’ एसएमएस भी भेजा जा सकता है। इसके अलावा 9966044425 भी एक नंबर है, जिसपर मिस्ड कॉल भेजकर पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसके अलावा, UMANG ऐप के जरिए भी पीएफ अकाउंट एक्सेस किया जा सकता है। जहां पर ब्याज का पैसा क्रेडिया हुआ या नहीं, इसे चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article