बिजनेस

AI के बढ़ते यूज से घटेगी नौकरियां, जानें एलन मस्क-ऋषि सुनक के इंटरव्यू की 5 बड़ी बातें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 3, 2023, 03:49 PM IST

Elon Musk-Rishi Sunak interview: एलन मस्क ने एआई जेनरेटेड फर्जी जानकारी को लेकर भी चिंता जताई। एलन मस्क ने कहा, 'एआई इतिहास की सबसे खतरनाक शक्ति साबित होगा और एआई के रूप में हमारे पास कुछ ऐसा होगा जो सबसे चतुर इंसान से भी अधिक स्मार्ट होगा।

Image

एलन मस्क ने एआई जेनरेटेड फर्जी जानकारी को लेकर भी चिंता जताई।

Photo : Twitter

Elon Musk-Rishi Sunak interview: एलन मस्क ने एआई के तेजी से हो रहे विकास को लेकर चेतावनी दी है। पीएम ऋषि सुनक के साथ बाचचीत में एलन मस्क ने एआई के जोखिमों पर बात की। इस दौरान भविष्य में इससे होने वाले इफेक्ट को लेकर भी बातें हुईं। एलन मस्क ने एआई जेनरेटेड फर्जी जानकारी को लेकर भी चिंता जताई। चलिए हम आपको इस इंटरव्यू में बताए गए 5 मुख्य बातों के बारे में बताते हैं।

1. इतिहास की सबसे खतरनाक शक्ति

एलन मस्क ने कहा, 'एआई इतिहास की सबसे खतरनाक शक्ति साबित होगा और एआई के रूप में हमारे पास कुछ ऐसा होगा जो सबसे चतुर इंसान से भी अधिक स्मार्ट होगा। एक ऐसा समय आएगा जब नौकरी की जरूरत नहीं होगी।'

2. एआई जादुई जिन्न की तरह

इंटरव्यू के दौरान, मस्क ने एआई की तुलना एक जादुई जिन्न से की, चेतावनी दी कि जादुई जिन्न वाली परियों की कहानियां जो इच्छाएं पूरी करती हैं लेकिन उनका रिजल्ट बहुत खराब होता है।

3. एआई के लिए रेफरी का होना जरूरी

मस्क ने कहा कि उभरती टेक्नोलॉजी पर कड़े नियमों का होना जरूरी है। इनसे असुविधा भले हो लेकिन इनसे चीजों को निष्पक्ष और सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को रेफरी बनने पर जोर दिया।

4. चीन को बताया खास

मस्क ने एआई सुरक्षा चर्चाओं में चीन की भागीदारी के लिए समर्थन व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बीजिंग का दृष्टिकोण ब्रिटेन और अमेरिका के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर चीन एआई सुरक्षा के साथ खड़ा नहीं होगा यह स्थिति विवादास्पद हो सकती है।

5.एआई समिट में भारत, चीन समेत 28 देशों के हस्ताक्षर

बता दें कि एआई समिट में भारत और चीन समेत 28 देशों ने एक अंतरराष्ट्रीय घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर भी किए हैं। यह सम्मेलन एआई पर केंद्रित था। इस सम्मेलन में सभी देशों ने एआई को लेकर चिंता जताई है कि यह इंसानों के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article