बिजनेस

Muthoot Fincorp में डबल एक्शन! स्टॉक स्प्लिट के साथ ₹4000 करोड़ के IPO का ऐलान

गोल्ड लोन बिजनेस से जुड़ी कंपनी Muthoot Fincorp में डबल एक्शन देखने को मिला है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के साथ IPO का ऐलान किया है। आईपीओ के जरिये कंपनी करीब 4000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

Image

मुथूट फिनकॉर्प ला रही आईपीओ

Muthoot Fincorp Gold Loan NBFC : गोल्ड ज्वैलरी के बदले लोन देने के बिजनेस की दिग्गज मुथूट फिनकॉर्प के बोर्ड ने दो बड़े कॉरर्पोरेट एक्शन को मंजूरी दी है। कंपनी की तरफ से ये एक्शन तब देखने को मिला है, जब कंपनी का प्रॉफिट FY26 में बढ़कर तीन गुना हो गया है। कंपनी की तरफ से जारी स्टेटमेंट में दी गई जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने Stock Split की मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी के शेयर को पांट टुकड़ों में बांटा जाएगा, जिससे शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये हो जाएगी।

IPO को भी मिली मंजूरी

Muthoot Fincorp के बोर्ड ने भारतीय बाजार में लिस्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 17 मई को हुई बैठक में कंपनी के बोर्ड ने 4,000 करोड़ रुपये के IPO को मंजूरी दी है। यह पूरी तरह फ्रेश इक्विटी शेयर पर आधारित इश्यू होगा। यानी पूरा पैसा कंपनी के काम लिया जाएगा। कंपनी ने आईपीओ लाने का यह फैसला प्रॉफिट आए बंपर उछाल के बाद किया है।

कितना रहा कंपनी का प्रॉफिट?

वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की चौथी तिमाही (Q4) में कंपनी ने 1,848 करोड़ रुपये का नेट कंसोलिडेटेड प्रॉफिट रिपोर्ट किया है। सालाना आधार पर देखें, तो प्रॉफिट में 300% के करीब ग्रोथ हुई है। FY 25 की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 608 करोड़ रुपये रहा था।

क्या करती है कंपनी?

मुथूट फिनकॉर्प देश की प्रमुख नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है, जो खासतौर पर गोल्ड लोन और रिटेल फाइनेंस का काम करती है। यह मुथूट परिवार का ही हिस्सा है। लेकिन, बाजार में पहले से लिस्टेड मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) से पूरी तरह अलग कॉरपोरेट ग्रुप है। मुथूट फाइनेंस ने भी इस चौथी तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं। कंपनी का नेट प्राफिट करीब दोगुना हो गया है। पिछले वर्ष की मार्च तिमाही में Muthoot Finance ने 1,932 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया था, जबकि इस साल मार्च तिमाही में 4,584 करोड़ का प्रॉफिट दिया है। एक साल में दौरान Muthoot Finance के शेयर ने करीब 56% का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article