बिजनेस

DOMS Share Price Listing Prediction: 1400 रु लिस्ट हुआ डोम्स का शेयर, IPO निवेशकों को 77% का फायदा

DOMS Share Price Listing Prediction Date Timings: डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के शेयरों की लिस्टिंग हो गई है। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 1400 रु पर लिस्ट हुआ है। इससे आईपीओ में जिन लोगों को शेयर मिला उन्हें प्रति शेयर 610 रु या 77.2% फायदा मिला है।

Image

डोम्स की लिस्टिंग हो सकती है दमदार

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • डोम्स का शेयर होगा लिस्ट
  • 1288 रु पर हो सकती है शुरुआत
  • 498 रु पर है जीएमपी

DOMS Share Price Listing Prediction (डोम्स शेयर प्राइस लिस्टिंग प्रिडिक्शन): डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के शेयरों की लिस्टिंग हो गई है। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 1400 रु पर लिस्ट हुआ है। इससे आईपीओ में जिन लोगों को शेयर मिला उन्हें प्रति शेयर 610 रु या 77.2% फायदा मिला है। पहले अनुमान था कि कंपनी का शेयर 1288 रु पर लिस्ट हो सकता है, क्योंकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम (DOMS GMP) 498 रु पर चल रहा था। मंगलवार तक ये 500 रु के ऊपर था। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 750 रु से 790 रु था। अंतिम प्राइस 790 रु तय किया गया।

कैसा रहा आईपीओ

डोम्स का आईपीओ काफी शानदार रहा। स्टेशनरी और आर्ट मैटेरियल्स बनाने वाली कंपनी के आईपीओ को ऑफर में बिकने वाले 88,37,407 शेयरों के मुकाबले इसे 82,64,87,838 शेयरों के लिए आवेदन मिले। यानी डोम्स के आईपीओ को 93.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

47 साल पुरानी है कंपनी

डोम्स की शुरुआत 1976 में आरआर इंडस्ट्रीज नाम से हुई थी। इसके फाउंडर हैं रसिकलाल अमृतलाल रवेशिया और मनसुखलाल जमनादास राजानी। फिर 29 साल बाद 2005 में आरआर इंडस्ट्रीज ने अपना स्पेशल ब्रांड डोम्स लॉन्च किया। आज दुनिया भर में कंपनी इसी नाम से जानी जाती है।

2012 में इसने इटली की फैब्रिका इटालियाना लैपिस एड एफिनी से हाथ मिलाया, जिससे इसे इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री मिली। आज कंपनी 40 से अधिक देशों में मौजूद है। भारत में इसके 11 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और 3770 से अधिक स्टोरेज हाउस हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article