बिजनेस

Shanti Spintex IPO: शांति स्पिनटेक्स के IPO में निवेश का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

Shanti Spintex IPO GMP: शांति स्पिनटेक्स की आईपीओ से 31.25 करोड़ रु जुटाने की योजना है, जिसमें 26.88 लाख इक्विटी शेयरों के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिसकी वैल्यू 18.82 करोड़ रु है।

Image

शांति स्पिनटेक्स आईपीओ जीएमपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया शांति स्पिनटेक्स का आईपीओ
  • 22 दिसंबर को होगा बंद
  • जीएमपी फिलहाल है जीरो

Shanti Spintex IPO GMP: डेनिम फैब्रिक निर्माता शांति स्पिनटेक्स (Shanti Spintex) का आईपीओ (IPO) मंगलवार 19 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। शांति स्पिनटेक्स का आईपीओ एक एसएमई आईपीओ (SME IPO), जो 21 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ के बाद शांति स्पिनटेक्स के शेयर 22 दिसंबर 2023 को अलॉट किए जाने की उम्मीद है। वहीं शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 27 दिसंबर को तय की गई है। कंपनी का शेयर बीएसई एसएमई (BSE SME) पर लिस्ट होगा। शांति स्पिनटेक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 66 रु से 70 रु प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट का साइज 2000 शेयरों का है। यानी आपको कम से कम 2000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। इस तरह रिटेल निवेशकों के लिए आवश्यक निवेश की न्यूनतम राशि 140,000 रु होगी।

कितना है जीएमपी

आंकड़ों के अनुसार दोपहर तक कंपनी का आईपीओ करीब 0.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ वॉच के अनुसार शांति स्पिनटेक्स का जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम फिलहाल जीरो है। जीएमपी से अनुमान लगता है कि कोई शेयर लिस्टिंग पर कितना फायदा करा सकता है। मगर ये लिस्टिंग तक घट-बढ़ भी सकता है।

कितना पैसा जुटाएगी शांति स्पिनटेक्स

शांति स्पिनटेक्स की आईपीओ से 31.25 करोड़ रु जुटाने की योजना है, जिसमें 26.88 लाख इक्विटी शेयरों के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिसकी वैल्यू 18.82 करोड़ रु है। वहीं ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए 17.76 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी, जो कुल मिलाकर 12.43 करोड़ रु के होंगे।

शांति स्पिनटेक्स आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर हेम सिक्योरिटीज है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज आईपीओ रजिस्ट्रार है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article