बिजनेस

डिजनी में 7,000 कर्मचारियों की छंटनी आज से शुरू,दूसरा राउंड अप्रैल में

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 28, 2023, 11:42 AM IST

Disney Layoffs: वॉल्ट डिजनी ने 7,000 कर्मचारियों की छंटनी की शुरुआत कर दी है। कर्मचारियों के पहले समूह की छंटनी अगले चार दिनों के अंदर की जाएगी। वहीं छंटनी का दूसरा बड़ा दौर अप्रैल में शुरू करेगी।

Image

वॉल्ट डिजनी में छंटनी का दौर शुरू।

Photo : iStock

Disney Layoffs: कंपनियों का कर्मचारियों को धड़ाधड़ बाहर निकालने का सिलसिला जारी है। इस बीच खबर है कि वॉल्ट डिजनी कंपनी ने 7,000 नौकरियों में कटौती की शुरुआत की है। कंपनी ने फरवरी में 5.5 बिलियन डॉलर बचाने बात की थी उसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है। कर्मचारियों के पहले समूह की छंटनी अगले चार दिनों के अंदर की जाएगी।

1 बिलियन डॉलर से अधिक का हो चुका है नुकसान

कंपनी के CEO बॉब इगर ने सोमवार को कर्मचारियों को ये जानकारी दी है। वहीं कंपनी छंटनी का दूसरा, बड़ा दौर अप्रैल में शुरू करेगी, जिसमें कई हजार कर्मचारी की छंटनी की जाएगी। इगर नवंबर में 15 वर्षों तक जिस कंपनी का नेतृत्व किया था, उसमें फिर से शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह दुनिया की सबसे बड़ी मनोरंजन कंपनी के रेवेन्यू को बेहतर बनाने की योजना बना रहे हैं। उनकी चुनौतियों में, कंपनी के स्ट्रीमिंग टीवी बिजनेस से मुनाफा कमाना है। कंपनी को दिसंबर की समाप्त तिमाही में ही 1 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है।

ईएसपीएन स्पोर्ट्स सहित कई हिस्सों में होगी छंटनी

इगर ने कहा कि कंपनी एक संगठनात्मक संरचना को खत्म कर रही है और कंपनी के टीवी और फिल्म व्यवसायों पर ध्यान दे रही है। उन्होंने टीवी व्यवसाय के प्रमुख डाना वाल्डेन और फिल्म स्टूडियो चलाने वाले एलन बर्गमैन जैसे लीड करने वालों को ज्यादा शक्ति दी है। नौकरी में कटौती के पहले दौर में दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष शामिल थे जिन्होंने क्रमशः हुलु और फ्रीफॉर्म नेटवर्क में उत्पादन का नेतृत्व किया। उनके काम को टीवी डिवीजन के दूसरे हिस्से में लाया जाएगा। इसके अलावा, टीवी शो के लिए पुस्तकों, पॉडकास्ट और अन्य कहानियों को लाइसेंस देने वाली यूनिट को बंद कर दिया गया था। थीम पार्क और ईएसपीएन स्पोर्ट्स नेटवर्क सहित कंपनी के सभी हिस्सों में कटौती की उम्मीद है। 1 अक्टूबर तक डिज्नी ने दुनिया भर में लगभग 220,000 लोगों को रोजगार दिया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article