बिजनेस

Akasa Air और उसके पायलट्स के बीच नहीं थम रहा विवाद, अब DGCA ने हस्तक्षेप से किया इनकार

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 25, 2023, 10:23 AM IST

Akasa Air and its pilots controversy: अकासा एयर (Akasa Air) और उसके पायलट्स को लेकर काफी वक्त से विवाद देखने को मिल रहा था।

Image

Akasa Air and its pilots controversy

Photo : Times Now Digital

Akasa Air and its pilots controversy: अकासा एयर (Akasa Air) और उसके पायलट्स को लेकर काफी वक्त से विवाद देखने को मिल रहा था। इस विवाद को लेकर अकासा एयर ने DGCA से भी मदद मांगी थी लेकिन अब DGCA का भी जवाब सामने आया है। अब इस विवाद को लेकर DGCA ने किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है। वहीं इससे पहले अकासा एयर ने DGCA पर भी आरोप लगाया था। इससे पहले अकासा एयर ने नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था। जिसके बाद DGCA ने अकासा एयर और उसके पायलटों के बीच विवाद में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया है।

अकासा एयर के पायलट्स ने छोड़ा था साथ

हाल ही में अकासा एयर के कुछ पायलट्स ने अपना नोटिस पीरियड दिए बिना ही नौकरी छोड़ दी। अकासा के 450 पायलटों में से 40 से ज्यादा ने नोटिस पीरियड नहीं दिया। इसके बाद एयरलाइन ने उनमें से कुछ पर केस भी दाखिल कर दिया। इसके बाद अकासा एयर ने पायलट "कदाचार" से निपटने के अनुरोध पर DGCA पर कार्रवाई नहीं करने के लिए अदालत में चुनौती दी थी। वहीं संकट के कारण एयरलाइन ने बंद होने की भी चेतावनी दी है।

हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं

भारत में पायलटों के लिए 6-12 महीने का नोटिस पीरियड देना अनिवार्य है जिसे कुछ पायलट संगठन अदालत में चुनौती दे रहे हैं। इसको लेकर अकासा ने केस भी किया है। वहीं डीजीसीए और विमानन मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका को खारिज किए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि नियामक इस मामले में हस्तक्षेप करने में असमर्थ है। साथ ही कहा गया कि डीजीसीए रोजगार अनुबंध में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं रखता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article