बिजनेस

'तुर्की एयरलाइंस' के साथ Indigo करेगी संबध खत्म..., फिलहाल दो बड़े विमानों का पट्टा 3 महीने बढ़ा, जानें वजह

डीजीसीए ने इंडिगो को आगे कोई विस्तार न मांगने का भी निर्देश दिया है, बताते हैं कि इंडिगो ने छह महीने के अतिरिक्त विस्तार का अनुरोध किया था, जिस पर नियामक सहमत नहीं हुआ।

Image

डीजीसीए ने इंडिगो को आगे कोई विस्तार न मांगने का भी निर्देश दिया है (फाइल फोटो)

विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को इंडिगो (Indigo) के लिए टर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines) से लिए गए दो बोइंग 777 विमानों का पट्टा तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उड़ान में अचानक व्यवधान से बचने के लिए ऐसा किया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती थी।

इंडिगो फिलहाल टर्किश एयरलाइंस से 'डंप लीज' के तहत लिए गए दो बी777-300 ईआर विमानों का संचालन कर रही है और यह पट्टा 31 मई को खत्म हो रहा था।

एयरलाइन ने छह महीने के विस्तार का अनुरोध किया था

'डंप लीज' के तहत टर्किश एयरलाइंस विमान, पायलट तथा रखरखाव की सुविधा दे रही है, जबकि चालक दल के अन्य सदस्य इंडिगो के हैं।

सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने दोनों विमानों का पट्टा तीन महीने बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया है। एयरलाइन ने छह महीने के विस्तार का अनुरोध किया था।

इससे पहले तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने के चलते ऐसा किया गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article