बिजनेस

Free Electricity: बस दो मिनट में कर लें ये काम, बिल्कुल नहीं आएगा बिजली का बिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 04:59 PM IST

Free Electricity Scheme: अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से सब्सिडी दरों पर बिजली प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

Free Electricity Scheme: जी भरकर चलाएं लाइट और पंखे, बिल्कुल नहीं आएगा बिजली का बिल

Photo : iStock

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार (Delhi government) की मुफ्त बिजली योजना (Free Electricity Scheme) के तहत लोगों को एक महीने में 200 यूनिट से कम बिजली खपत करने पर 100 फीसदी और 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर 800 रुपये तक 50 फीसदी की सब्सिडी मिल रही थी। अब, राज्य सरकार एक नई स्वैच्छिक सब्सिडी योजना (VSS) लेकर आई है। अब सब्सिडी दरों पर बिजली प्राप्त करना जारी रखने के लिए लोगों को सब्सिडी का विकल्प चुनना होगा। यानी बिजली पर सब्सिडी डिफॉल्ट रूप से नहीं मिलेगी, इसके लिए यूजर्स को आवेदन करना होगा।

सब्सिडी के लिए कैसे करें आवेदन? (How to apply for subsidy?)

  • पावर सब्सिडी (Power Subsidy) के लिए 7011311111 पर मिस्ड कॉल दें।
  • इसके बाद सब्सिडी का विकल्प चुनने का लिंक आपको एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा।
  • लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके व्हाट्सएप पर एक पेज खुलेगा।
  • आगे बढ़ने के लिए भाषा का चयन करें, जैसे हिंदी या अंग्रेजी।
  • अपना 11 अंकों का सीए नंबर (पूर्ण फॉर्म) दर्ज करें। यह आप अपने बिजली बिल में देख सकते हैं।
  • इसके बाद भरे हुए सब्सिडी आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होंगे।
  • बिजली सब्सिडी का विकल्प चुनने के लिए 'हां' विकल्प का चयन करके जानकारी की पुष्टि करें।
  • इस पूरे प्रोसेस के बाद आपके नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए एक्नॉलेजमेंट आ जाएगी।
कैसे पता करें कितना शुद्ध है सोना?

व्हाट्सएप से कैसे करें बिजली सब्सिडी के लिए अप्लाई? (How To apply for electricity subsidy via WhatsApp)

  • इसके लिए सबसे पहले 'Hi' टाइप करें और व्हाट्सएप नंबर 7011311111 पर भेजें।
  • अगले स्टेप में भाषा का चयन करें।
  • अपना 11 अंकों का सीए नंबर दर्ज करें।
  • अब पहले से भरे हुए सब्सिडी आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होंगे।
  • बिजली सब्सिडी का विकल्प चुनने के लिए 'हां' विकल्प का चयन करके जानकारी की पुष्टि करें।
कैसे पता चलता है चांदी शुद्ध है या नहीं?

बिजली सब्सिडी के लिए ऑफलाइन कैसे करें आवेदन? (How to apply for power subsidy offline?)

उपभोक्ता अपने बिजली बिल के साथ एक कनसेंट फॉर्म भर सकते हैं और मुफ्त सब्सिडी प्राप्त करने के लिए इसे बिजली बोर्ड के नजदीकी बिलिंग केंद्र या ग्राहक सेवा केंद्र में जमा कर सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

सब्सिडी के लिए आवेदन करने के लिए आपको पिछले महीने के अंतिम दिन से पहले आवेदन करना होगा। यानी अगर आप चाहते हैं कि 1 दिसंबर से सब्सिडी दी जाए, तो आपको 30 नवंबर तक इसके लिए आवेदन करना होगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि फॉर्म सिर्फ एक मोबाइल नंबर के माध्यम से ही जमा किया जा सकता है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article