बिजनेस

एलन मस्क ने हटाया डॉगी, इस कंपनी के डूब गए 12,000 करोड़

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 7, 2023, 12:19 PM IST

Dogecoin Rate and Elon Musk Connection: ट्विटर के लोगो से चिड़िया हटाकर एक डॉगी की फोटो लगाई तो हर कोई हैरान रह गया। लेकिन मस्क के इस फैसले से क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन के रेट लगातार बढ़ने लगे। और डॉजकॉइन की मार्केट कैप 13 अरब डॉलर को भी पार कर गई।

Image

मस्क ने दे दिया झटका

Photo : iStock

Dogecoin Rate and Elon Musk Connection:बीते सोमवार को जब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो से चिड़िया हटाकर एक डॉगी की फोटो लगाई तो हर कोई हैरान रह गया। लेकिन मस्क के इस फैसले ने एक कंपनी की चांदी ला दी है। क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन के रेट लगातार बढ़ने लगे। उसकी वैल्यू 27 फीसदी तक उछल गई । और डॉजकॉइन की मार्केट कैप 13 अरब डॉलर को भी पार कर गई। लेकिन अब वही डॉगी कंपनी के लिए परेशानी का सबब बन गया है। क्योंकि मस्क ने एक बार फिर डॉगी की जगह चिड़िया को ट्विटर का लोगो बना दिया है। मस्क के इस कदम के बाद से डॉजकॉइन की वैल्युएशन करीब 1.50 अरब डॉलर घट गई है। अगर इस रेट को रुपये में बदला जाय तो डॉजकॉइन को करीब 12 हजार करोड़ का झटका लग गया है।

मस्क ने क्यों बदला Logo

असल में जब मस्क ने ट्विटर को खरीदा था तो एक ट्विटर यूजर ने सलाह दी थी कि वह उसका लोगो बदल दें। बीते सोमवार को लोगो बदलने के बाद उस यूजर को मस्क ने कहा कि 'जैसा वादा किया था'। यानी उन्होंने ट्विटर को खरीदने के बाद इसका लोगो बदलने का अपना वादा पूरा किया। लेकिन अब जब उन्होंने फिर से पुरानी चिड़िया का लोगो अपना लिया है, तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने ऐसा क्यों किया। अहम बात यह है कि मस्क पहले से ही डॉजकॉइन के समर्थक रहे हैं।

DOGECOIN-1

मस्क से लगा बड़ा झटका

11.85 अरब डॉलर रह गई मार्केट कैप

क्रिप्टो.कॉम के अनुसार डॉजकॉइन की मार्केट वैल्यू मस्क के फैसले के पहले 2 अप्रैल को 10.97 अरब डॉलर थी। जिसमें असल तेजी मस्क के ट्वीट के बाद सोमवार शाम 5.30 बजे के बाद आई । और 5 अप्रैल तर क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में 27 फीसदी का उछाल आ गया। और उसकी मार्केट वैल्यू 13.20 और 13.34 अरब डॉलर तक पहुंच गई। लेकिन अब जब मस्क ने डॉगी हटा लिया है तो डॉजकॉइन की मार्केट वैल्यू 6 अप्रैल को 11.85 अरब डॉलर के करीब आ गई है। ऐसे में कंपनी की मार्केट कैप 1.5 अरब डॉलर तक घटी है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article