Crude Oil Powerhouse: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त उबाल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंच गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज रूट का बंद होना है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिये कच्चे तेल के जहाज की आवजाही प्रभावित होने से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और गैस का संकट बढ़ गया है। इस संकट के कारण कई देशों ने ईंधन की कीमत में भारी बढ़ोतरी की है। हालांकि, ईरान संकट के कारण हालात जल्द सुधरते हुए नहीं दिख रहे हैं क्योंकि इस युद्ध से पूरा मिडिल ईस्ट के देश प्रभावित हैं, जहां पर सबसे अधिक कच्चे तेल और गैस का प्रोडक्शन होता है। ऐसे में आइए समझते हैं कि दुनियाभर में वो कौन से टॉप-10 देश हैं जो कच्चे तेल का सबसे अधिक उत्पादन और खपत करते हैं।
अमेरिका नंबर-1 पर
संयुक्त राज्य अमेरिका कच्चे तेल और पेट्रोलियम तरल पदार्थों का दुनिया का नंबर-1 उत्पादक देश है। अमेरिका के बाद सऊदी अरब का नंबर आता है। सऊदी अरब हर दिन करीब 11.13 मिलियन बैरल तेल का प्रोडक्शन करता है। रूस दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से तीसरे स्थान पर है। रूस करीब 10.75 मिलियन बैरल तेल का उत्पादन रोजना करता है, जो दुनिया के कुल उत्पादन का लगभग 11% है। रूस के तेल उत्पादन के मुख्य क्षेत्र पश्चिमी साइबेरिया, वोल्गा-यूराल, पूर्वी साइबेरिया, उत्तरी क्षेत्र और सुदूर पूर्व हैं। अधिकांश उत्पादन पश्चिमी साइबेरिया और वोल्गा-यूराल क्षेत्रों से होता है। दुनिया के पेट्रोलियम तरल पदार्थों के उत्पादकों में कनाडा चौथे स्थान पर रहा। EIA का अनुमान है कि कनाडा का कच्चा तेल के कुल उत्पादन में 6% हिस्सा है।
टॉप 10 तेल उत्पादन करने वाले देश इस प्रकार हैं-
- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
- सऊदी अरब
- रूस
- कनाडा
- चीन
- इराक
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
- ब्राज़ील
- ईरान
- कुवैत
टॉप 10 तेल खपत करने वाले देश इस प्रकार हैं-
- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
- चीन
- भारत
- रूस
- सऊदी अरब
- जापान
- ब्राज़ील
- दक्षिण कोरिया
- कनाडा
- जर्मनी
दुनिया की टॉप 10 ऑयल कंपनियां
- सऊदी अरामको (Saudi Aramco) – सऊदी अरब
- एक्सॉनमोबिल (ExxonMobil) – अमेरिका
- शेवरॉन (Chevron) – अमेरिका
- पेट्रोचाइना (PetroChina) – चीन
- शेल (Shell) – यूके
- टोटल एनर्जीज (TotalEnergies) – फ्रांस
- कोनोकोफिलिप्स (ConocoPhillips) – अमेरिका
- CNOOC – चीन
- सदर्न कंपनी (Southern Company) – अमेरिका
- एनब्रिज (Enbridge) – कनाडा
दुनिया में भारतीय भारतीय कंपनियों की रैंकिंग
दुनिया की टॉप ऑयल कंपनियों में भारत की भी कंपनियां शामिल है। भारत की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की वैश्विक सूची में मजबूत मौजूदगी है। यह सरकारी कंपनी 45वें स्थान पर है। दुनिया की टॉप 100 तेल और गैस कंपनियों में 5 भारतीय कंपनियां (ONGC, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, GAIL और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) शामिल हैं ।
