बिजनेस

Credit Card Users: ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा क्रेडिट कार्ड के जरिए खर्च, डिफॉल्ट राशि पहुंची 4000 करोड़ रु के पार

Credit Card Users In India: 2011 की तुलना में 2018 में क्रेडिट कार्ड की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई, लेकिन असल तेजी 2019 और 2023 के बीच आई। देश में एक्टिव क्रेडिट कार्डों की संख्या दिसंबर 2019 तक 5.5 करोड़ (5,53,32,847) थी, जो जनवरी 2024 तक लगभग 10 करोड़ (9,95,00,257) हो गई।

Image

भारत में क्रेडिट कार्ड यूजर्स

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑल-टाइम हाई पर पहुंची क्रेडिट कार्ड स्पेंडिंग
  • डिफॉल्ट राशि 4000 करोड़ रु के पार
  • 10 करोड़ हुए क्रेडिट कार्ड यूजर्स

Credit Card Users In India: भारत में क्रेडिट कार्ज यूजर्स की संख्या बीते एक दशक से अधिक समय से लगातार बढ़ रही है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 तक भारत में क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है। मगर क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी के बीच इनका बिल चुकाने में डिफॉल्ट होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में क्रेडिट कार्ड डिफॉल्ट राशि 4,072 करोड़ रुपये थी, जो 2021-22 में 3,122 करोड़ रुपये थी। यानी डिफॉल्ट राशि में 950 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

ये भी पढ़ें -

बढ़ी एक्टिव क्रेडिट कार्ड की संख्या

2011 की तुलना में 2018 में क्रेडिट कार्ड की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई, लेकिन असल तेजी 2019 और 2023 के बीच आई। देश में एक्टिव क्रेडिट कार्डों की संख्या दिसंबर 2019 तक 5.5 करोड़ (5,53,32,847) थी, जो जनवरी 2024 तक लगभग 10 करोड़ (9,95,00,257) हो गई। यानी इस दौरान देश में एक्टिव क्रेडिट कार्ड की संख्या में 81% की वृद्धि हुई।

Credit Card Users In India

ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा क्रेडिट कार्ड के जरिए खर्च

2023 में कितने क्रेडिट कार्ड हुए इश्यू

2023 में 1.6 करोड़ से अधिक क्रेडिट कार्ड जारी किए गए, जबकि एक साल पहले 2022 में 1.2 करोड़ क्रेडिट कार्ड जारी किए गए थे। पीडब्ल्यूसी द्वारा 2022 में तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री ने पिछले पांच वर्षों में 20% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की है।

credit card payment loan

2011 की तुलना में 2018 में क्रेडिट कार्ड की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई

रिकॉर्ड हाई पर क्रेडिट कार्ड खर्च

मई 2022 में जब भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 से उबर रही थी तब कुल क्रेडिट कार्ड खर्च 1.3 लाख करोड़ रुपये के अपने अब तक के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। यानी जारी किए गए क्रेडिट कार्डों की संख्या के साथ-साथ, उनके जरिए होने वाला खर्च भी बढ़ा।

अक्टूबर 2023 में क्रेडिट कार्ड खर्च 1.72 लाख करोड़ रुपये की एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं पिछले तीन महीनों में, भारतीयों ने क्रेडिट कार्ड के जरिए लगभग 5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो भारत की कुल जीडीपी का लगभग 2% है।

कितना है क्रेडिट कार्ड का बकाया

नवंबर 2023 में, बैंकों का बकाया क्रेडिट कार्ड बैलेंस एक साल पहले की तुलना में 34% बढ़ गया। यह बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो कुल रिटेल का 5% है। अधिकांश क्रेडिट कार्डों पर औसत ब्याज दर 3.6% से 4% तक होती है। मगर यह केवल तभी लागू होती है जब व्यक्ति अपना मासिक बकाया क्लियर कर देते हैं।

यदि कोई क्रेडिट कार्ड यूजर बिल्कुल भी भुगतान नहीं करता है या न्यूनतम देय राशि का भुगतान करने का विकल्प चुनता है, तो बैंकों द्वारा बकाया राशि पर प्रतिदिन ब्याज लगाया जाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article