बिजनेस

LIC Share Target: एलआईसी का शेयर दे सकता है 40% रिटर्न, ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग, जानें टार्गेट

LIC Share Price Target: 14 मार्च की अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एलआईसी के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने एलआईसी के शेयरों को 1,300 रुपये की फेयर वैल्यू के साथ खरीदने की सलाह दी है।

Image

एलआईसी में खरीदारी की सलाह

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एलआईसी के शेयर में निवेश की सलाह
  • 1300 रु तक जा सकता है शेयर
  • मौजूदा स्तर से 40 फीसदी फायदे की उम्मीद

LIC Share Price Target: भारत सरकार ने दिग्गज बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। एलआईसी हर पांच साल में एक बार अपने कर्मचारियों की सैलरी में बदलाव करती है। इस बार की गई कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी से एलआईसी को सालाना अतिरिक्त 4,000 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। यानी एलआईसी के सैलरी बिल में कुल 17 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इस बढ़ोतरी से एलआईसी के 1,10,000 से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा। एलआईसी कर्मचारियों के लिए ये वेतन वृद्धि 1 अगस्त, 2022 से प्रभावी होगी। सैलरी में बढ़ोतरी के बीच एलआईसी का शेयर किस दिशा में जाएगा, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

एलआईसी शेयर टार्गेट प्राइस

14 मार्च की अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एलआईसी के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने एलआईसी के शेयरों को 1,300 रुपये की फेयर वैल्यू के साथ खरीदने की सलाह दी है। यानी एलआईसी का शेयर 1300 रु तक जा सकता है।

कितने पर है एलआईसी का शेयर

एलआईसी का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 33.95 रु या 3.54 फीसदी की गिरावट के साथ 924.85 रुपये पर बंद हुआ। अगर ये इस स्तर से 1300 रु तक जाता है तो निवेशकों को 40 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। बीते एक महीने में एलआईसी का शेयर 12.1 फीसदी फिसला है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article