बिजनेस

LPG Price 1 April: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें 32 रुपये हुईं कम, जानें अपने शहरों के नए रेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 1, 2024, 07:40 AM IST

LPG Cylinder Prices Reduced on 1 April: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज घरेलू LPG सिलेंडर 840.5 रुपये में मिलेगा तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1877.5 रुपये में मिलेगा। वहीं आगरा में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम आज 815.5 रुपये हैं, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट कम होकर 1811.5 रुपये हो गए हैं।

Image

LPG Price 1 April: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें 32 रुपये हुईं कम, जानें अपने शहरों के नए रेट

LPG Cylinder Prices Reduced on 1 April:आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है। वित्त वर्ष के पहले ही दिन कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट कम किए गए हैं। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के रेट 30.50 रुपये कम हुए हैं। वहीं मुंबई में 31.50 रुपये, कोलकाता में 32 रुपये और चेन्नई में 30.50 रुपये तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी आई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट

शहरनई कीमतें पुरानी कीमतें
दिल्ली1764.50 रुपये 1795 रुपये
कोलकाता1,911 रुपये 1879.00 रुपये
मुंबई1717.501749 रुपये
चेन्नई 1930.00 रुपये1960.50
सोर्स- IOCL

आपके शहर में घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज घरेलू LPG सिलेंडर 840.5 रुपये में मिलेगा तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1877.5 रुपये में मिलेगा। वहीं आगरा में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम आज 815.5 रुपये हैं, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट कम होकर 1811.5 रुपये हो गए हैं। राजस्थान के जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 806.50 रुपये है। दूसरी ओर यहां 19 किलो वाला सिलेंडर अब सस्ता होकर 1786.50 रुपये का हो गया है। गुरुग्राम में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1770 रुपये पर आ गए हैं। जबकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत 811.50 रुपये पर स्थिर है। पंजाब के लुधियाना में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1835.50 रुपये का हो गया है। जब घरेलू LPG सिलेंडर के रेट 829 रुपये है। बिहार के पटना में सिलेंडर सस्ता हुआ है। पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 2039 रुपये में मिलेगा तो वहीं घरेलू सिलेंडर 901 रुपये का मिलेगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article