बिजनेस

LPG latest Price: अक्टूबर में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 1, 2023, 07:47 AM IST

LPG Price: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के कीमतों में (LPG Price Today) 209 रुपये तक का इजाफा किया गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Image

मुंबई में एलपीजी की कीमतों में 202 रुपये का इजाफा किया गया है।

LPG Price: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के कीमतों में (LPG Price Today) 209 रुपये तक का इजाफा किया गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में जहां LPG सिलेंडर के दाम 209 रुपये महंगे हुए हैं वहीं, कोलकाता में 203.50 रुपये दाम बढ़े हैं। और मुंबई में एलपीजी की कीमतों में 202 रुपये का इजाफा किया गया है। चेन्नई में भी 203 रुपये प्रति सिलेंडर रेट में बढ़ोतरी की गई है।

पिछले महीने मिली थी राहत

पिछले महीने एलपीजी के घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के बाद मोदी सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वालों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के रेट 1 सितंबर को कम किए थे। यह दिल्ली में 157 रुपये कम होकर कॉमर्शियल सिलेंडर 1522.50 रुपये का हो गया था। लेकिन, आज एक बार फिर महंगा हो गया है।

1 अक्टूबर के अलग-अलग शहरों के रेट

दिल्ली में यह 1522.50 रुपये के बजाय 1731.50 रुपये में और कोलकाता में 1636 रुपये की जगह 1839.50 रुपये में मिलेगा। इसी तरह पहले मुंबई में इसकी कीमत 1482 रुपये थी और अब 1684 रुपये हो गई है। जबकि, चेन्नई में इसकी कीमत 1898 रुपये हो गई है।

वहीं 30 अगस्त को घरेलू एपलीजी सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए गए थे। दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहे हैं। ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 200 रुपये सस्ती कीमत पर सिलेंडर मिल रहे हैं। यह आम लोगों के लिए बड़ी राहत थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article