बिजनेस

Coal production: कोयला उत्पादन में इजाफा, 5 महीने में 6 प्रतिशत बढ़कर हुआ 38.40 करोड़ टन पर

Coal Production Of India: कोल इंडिया (सीआईएल) का उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त के दौरान इजाफा हुआ। इससे भारत का कोयला उत्पादन 6.48 प्रतिशत बढ़ गया।

Image

भारत का कोयला उत्पादन बढ़ा (तस्वीर-canva)

Coal Production Of India: चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह (अप्रैल-अगस्त) में देश का कोयला उत्पादन 6.48 प्रतिशत बढ़कर 38 करोड़ 40.8 लाख टन रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कोयला उत्पादन 36 करोड़ 7.1 लाख टन था। समीक्षाधीन अवधि के आंकड़े अस्थायी हैं।

कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा कि घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान देने वाली कोल इंडिया (सीआईएल) का उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त की अवधि के दौरान बढ़कर 29 करोड़ 3.9 लाख टन हो गया, जो साल-दर-साल 3.17 प्रतिशत की वृद्धि है।

निजी और अन्य इकाइयों से कोयला उत्पादन अप्रैल-अगस्त के दौरान एक साल पहले के पांच करोड़ 28.4 लाख टन से बढ़कर छह करोड़ 89.9 लाख टन हो गया। अगस्त तक संचयी कोयला प्रेषण पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 39 करोड़ 19.3 लाख टन के मुकाबले 41 करोड़ 20.7 लाख टन रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article