बिजनेस

Coal Import: कोयले के आयात में 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी, अप्रैल-जुलाई में आया 9.05 करोड़ टन

Coal Import: देश ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के पहले चार माह अप्रैल-जुलाई में 9.05 करोड़ टन कोयला आयात किया, जो सालाना आधार पर 0.9 प्रतिशत अधिक है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

Image

कोयला आयात बढ़ा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कोयला का आयात बढ़ा
  • 0.9 फीसदी का हुआ इजाफा
  • अप्रैल-जुलाई में आया 9.05 करोड़ टन

Coal Import: देश ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के पहले चार माह अप्रैल-जुलाई में 9.05 करोड़ टन कोयला आयात किया, जो सालाना आधार पर 0.9 प्रतिशत अधिक है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। कोयला मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है, और उसके पास दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा कोयला भंडार है। वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान कोयला उत्पादन इससे पिछले वित्त वर्ष के 29.33 करोड़ टन से 9.56 प्रतिशत बढ़कर 32.14 करोड़ टन हो गया।

ये भी पढ़ें -

आयात की महत्वपूर्ण आवश्यकता

बयान के मुताबिक, ‘‘मौजूदा खपत की स्थिति आयात की महत्वपूर्ण आवश्यकता को दर्शाती है, विशेष रूप से कोकिंग कोल और उच्च श्रेणी के तापीय कोयला के लिए, जो घरेलू भंडार में पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं है। इस कमी के कारण इस्पात सहित प्रमुख उद्योगों को समर्थन देने के लिए आयात की जरूरत है।’’

अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान कोयले का आयात

मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान कोयले के आयात में 0.9 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जो इससे पिछले साल के 8.96 करोड़ टन की तुलना में 9.05 करोड़ टन के स्तर पर पहुंच गया।

गैर-कोकिंग कोयले के आयात में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोकिंग कोयले के आयात में 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई। जुलाई में कोयले का आयात 15.9 प्रतिशत बढ़कर 2.18 करोड़ टन हो गया, जो जुलाई, 2023 में 1.88 करोड़ टन था। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article