Upcoming IPO Listing: अगले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में केवल 3 दिन ही कारोबार होगा। क्योंकि सोमवार 25 मार्च को शेयर बाजार होली के मौके पर बंद रहेगा और फिर 29 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। यानी अगले हफ्ते सिर्फ मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को शेयर बाजार खुलेगा। इन तीन दिनों में दो कंपनियों की लिस्टिंग होगी, जिनके आईपीओ बीते हफ्ते खुलकर बंद हो चुके हैं। इनमें छठा फूड्स (Chatha Foods) और ओमफर्न इंडिया (Omfurn India) शामिल हैं। ये दोनों ही एसएमई कंपनियां हैं। आगे जानिए इनका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) कितना है।
ये भी पढ़ें -
छठा फूड्स
छठा फूड्स का शेयर 27 मार्च को लिस्ट होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 56 रु तय हुआ है। इसका आईपीओ 19.28 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 5 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग 61 रु के शेयर पर हो सकती है।
ओमफर्न इंडिया
ओमफर्न इंडिया का शेयर 28 मार्च को लिस्ट होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 75 रु तय हुआ है। इसका आईपीओ 3.57 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी शून्य है। यानी इसकी लिस्टिंग पर किसी फायदे या नुकसान की संभावना नहीं है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
