बिजनेस

चांदी का भाव आज का 8 जुलाई 2026: कीमतों में जबरदस्त गिरावट, पटना, दिल्ली समेत अपने शहर में जानें दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां रेट जानिए।

Image

चांदी का ताजा जानिए (AI-generated image)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 July 2026 : अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते चांदी के दामों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। आज कीमतों में जबरदस्त गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 3.47% घटकर यानी 8019 रुपये गिरावट के साथ 2,22,838 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,30,857 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,23,770 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 2,27,200 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,27,350 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,21,550 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर है।

उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतें 2,39,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रहीं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी गिरकर 58.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 8 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 शुद्ध चांदी₹223770₹6344₹2610
925 स्टर्लिंग चांदी₹206987₹5868₹2414
900 सिक्का चांदी₹201393₹5709₹2349
800 जर्मन चांदी₹179016₹5075₹2088

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2450₹24500₹245000
मुंबई₹2450₹24500₹245000
कोलकाता₹2450₹24500₹245000
चेन्नई₹2500₹25000₹250000
पटना₹2450₹24500₹245000
अयोध्या₹2450₹24500₹245000
लखनऊ₹2450₹24500₹245000
कानपुर₹2450₹24500₹245000
मेरठ₹2450₹24500₹245000
गाजियाबाद₹2450₹24500₹245000
नोएडा₹2450₹24500₹245000
गुरुग्राम₹2450₹24500₹245000
चंडीगढ़₹2450₹24500₹245000
जयपुर₹2450₹24500₹245000
लुधियाना₹2450₹24500₹245000
गुवाहाटी₹2450₹24500₹245000
इंदौर₹2450₹24500₹245000
अहमदाबाद₹2450₹24500₹245000
वडोदरा₹2450₹24500₹245000
सूरत₹2450₹24500₹245000
पुणे₹2450₹24500₹245000
नागपुर₹2450₹24500₹245000
नासिक₹2450₹24500₹245000
बैंगलोर₹2450₹24500₹245000
भुवनेश्वर₹2500₹25000₹250000
रायपुर₹2450₹24500₹245000
हैदराबाद₹2500₹25000₹250000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

रुपये में मजबूती और कमजोर वैश्विक रुख के चलते कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा और देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का दाम 200 रुपये टूटकर 2,39,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) रह गया, जो पिछले सत्र में 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी लगभग दो प्रतिशत टूटकर 60.89 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 3,648 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,451 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,648 रुपये यानी 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,32,451 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.11 प्रतिशत की हानि के साथ 60.73 डॉलर प्रति औंस रह गयी। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: यहां चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article