बिजनेस

सोने का भाव आज का 8 जुलाई 2026: धड़ाम हुई कीमत, जानें 24, 22 से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 8 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (AI-generated image)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 8 July 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव बरकरार है। आज फिर गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 1.39% घटकर यानी 2028 रुपये गिरावट के साथ 1,43,364 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,45,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट आई और यह 800 रुपये टूटकर 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 49.46 डॉलर या 1.2% टूटकर 4,056.24 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,43,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,44,083 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोपहर तक 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में क्या लेटेस्ट रेट भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव, 8 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

कैरेट के हिसाब से शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14386₹143860₹407836₹167796
22 कैरेट सोना₹13187₹131872₹373850₹153813
20 कैरेट सोना₹11988₹119883₹339864₹139830
18 कैरेट सोना₹10790₹107895₹305877₹125847
16 कैरेट सोना₹9591₹95907₹271891₹111864
14 कैरेट सोना₹8392₹83918₹237904₹97881
12 कैरेट सोना₹7193₹71930₹203918₹83898
10 कैरेट सोना₹5994₹59942₹169932₹69915

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 144083 रुपये प्रति 10 ग्राम144260 रुपये प्रति 10 ग्राम142350 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 143506 रुपये प्रति 10 ग्राम143682 रुपये प्रति 10 ग्राम141780 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 131980 रुपये प्रति 10 ग्राम132142 रुपये प्रति 10 ग्राम130393 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 108062 रुपये प्रति 10 ग्राम108195 रुपये प्रति 10 ग्राम106763 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 84289 रुपये प्रति 10 ग्राम84392 रुपये प्रति 10 ग्राम83275 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹144640₹132600₹108520
मुंबई₹144490₹132450₹108370
कोलकाता₹144490₹132450₹108370
चेन्नई₹145420₹133300₹111500
अयोध्या₹144640₹132600₹108520
पटना₹144540₹132500₹108420
लखनऊ₹144640₹132600₹108520
मेरठ₹144640₹132600₹108520
कानपुर₹144640₹132600₹108520
गाजियाबाद₹144640₹132600₹108520
नोएडा₹144640₹132600₹108520
गुरुग्राम₹144640₹132600₹108520
चंडीगढ़₹144640₹132600₹108520
जयपुर₹144640₹132600₹108520
लुधियाना₹144640₹132600₹108520
गुवाहाटी₹144490₹132450₹108370
इंदौर₹144540₹132500₹108420
अहमदाबाद₹144540₹132500₹108420
सूरत₹144540₹132500₹108420
वडोदरा₹144540₹132500₹108420
पुणे₹144490₹132450₹108370
नागपुर₹144490₹132450₹108370
नासिक₹144520₹132480₹108400
बैंगलोर₹144490₹132450₹108370
भुवनेश्वर₹144490₹132450₹108370
रायपुर₹144490₹132450₹108370
हैदराबाद₹144490₹132450₹108370

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

रुपये में मजबूती और कमजोर वैश्विक रुख के चलते कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का दाम 1,400 रुपये टूटकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपये गिरकर 1,49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) रह गई। सोमवार को इसका भाव 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 24.54 डॉलर यानी 0.59 प्रतिशत टूटकर 4,140.59 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

हाजिर मांग में कमजोरी से वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 1,417 रुपये घटकर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,417 रुपये यानी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 1.04 प्रतिशत टूटकर 4,122.10 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में इस गिरावट के लिए हाजिर मांग में कमजोरी को जिम्मेदार ठहराया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही क्योंकि फेडरल रिजर्व की जून बैठक के ब्यौरे और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के दूसरे दौर के जारी होने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इन दोनों से सोने की कीमतों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में 48 पैसे की तेजी आने के बाद सोने की कीमतों में कमजोरी और बढ़ गई, जिससे घरेलू सर्राफा कीमतों पर दबाव पड़ा। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब द्वारा एशियाई खरीदारों के लिए कच्चे तेल की कीमतें कम करने, भारत के आयात खर्च को लेकर चिंता कम होने और सर्राफा पर दबाव बढ़ने के बाद रुपया मजबूत हुआ।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि विदेशी कारोबार में हाजिर सोना कम कारोबार कर रहा है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास जहाजों पर हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उछाल आया है। उन्होंने परिदृश्य के बारे में कहा कि कीमती धातुओं के अल्पावधि में सीमित दायरे में रहने की संभावना है। हालांकि अगर पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव नियंत्रण में रहता है तो सकारात्मक माहौल वापस आ सकता है। विश्लेषकों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में तेज सुधार होने से घरेलू सर्राफा कीमतों पर भी दबाव पड़ा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article