बिजनेस

चांदी का भाव आज का 9 फरवरी 2026: आज 17000 रुपए बढ़ी कीमत, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 February 2026: हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही थी। लेकिन आज फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 February 2026: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में ज्यादातर गिरावट ही हो रही है। दो दिन बाजार बंद रहने के बाद आज सोमवार को चांदी ने फिर तेजी दिखाई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। चांदी शुक्रवार के 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 17,000 रुपये या 6.66 प्रतिशत बढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 4.99% बढ़कर यानी 12,463 रुपये चढ़कर 2,62,355 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह गिरकर 2,49,499 रुपये किलो पर बंद हुई थी। चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.19 डॉलर, या 2.81 प्रतिशत बढ़कर 80.21 डॉलर प्रति औंस हो गई।

जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 15000 रुपये बढ़कर 3,00,000 रुपये किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,85,000 रुपये किलो पर थी। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,44,929 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,61,755 रुपये किलो हो गई। फिर शाम में बाजार बंद होने तक 2,53,665 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹3,000₹30,000₹3,00,000
मुंबई₹3,000₹30,000₹3,00,000
कोलकाता₹3,000₹30,000₹3,00,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
पटना₹3,000₹30,000₹3,00,000
लखनऊ₹3,000₹30,000₹3,00,000
मेरठ₹3,000₹30,000₹3,00,000
कानपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
अयोध्या₹3,000₹30,000₹3,00,000
चंडीगढ़₹3,000₹30,000₹3,00,000
गाजियाबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
नोएडा₹3,000₹30,000₹3,00,000
गुरुग्राम₹3,000₹30,000₹3,00,000
जयपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
अहमदाबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
पुणे₹3,000₹30,000₹3,00,000
लुधियाना₹3,000₹30,000₹3,00,000
गुवाहाटी₹3,000₹30,000₹3,00,000
इंदौर₹3,000₹30,000₹3,00,000
सूरत₹3,000₹30,000₹3,00,000
नागपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
नासिक₹3,000₹30,000₹3,00,000
बैंगलोर₹3,000₹30,000₹3,00,000
वडोदरा₹3,000₹30,000₹3,00,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
कटक₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
(डेटा सोर्स-गुरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। निवेशकों द्वारा लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली किए जाने के चलते चांदी करीब 5 प्रतिशत टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। चांदी की कीमत में 13,000 रुपये यानी 4.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि गुरुवार को यह 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो शुरुआती गिरावट के बाद सर्राफा कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। हाजिर चांदी 3.02 डॉलर यानी 4.26 प्रतिशत बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले दिन में चांदी करीब 10 प्रतिशत गिरकर 64.08 डॉलर प्रति औंस तक आ गई थी।

वायदा बाजार में चांदी का हाल

वायदा कारोबार में भी शुक्रवार को चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव में कमी के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली तेज कर दी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 8,198 रुपये प्रति किलोग्राम गिरा, जिसमें 6,160 लॉट का कारोबार हुआ। कारोबार के दौरान चांदी की कीमत 14,628 रुपये यानी करीब 6 प्रतिशत टूटकर 2,29,187 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गई। गुरुवार को चांदी 25,035 रुपये यानी 9.3 प्रतिशत गिरकर 2,43,815 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एक्सपर्ट्स की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनीशा चैनानी ने बताया कि शुक्रवार को आई गिरावट के साथ चांदी में पिछले दो दिनों की अल्पकालिक तेजी पूरी तरह खत्म हो गई, क्योंकि कीमतों में सुधार टिक नहीं सका। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से चांदी की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग घटी है। ओमान में ईरान और अमेरिका के अधिकारियों के बीच बातचीत की पुष्टि से बाजार में जोखिम की भावना बढ़ी है और निवेशक बातचीत से जुड़े घटनाक्रमों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article