बिजनेस

चांदी का भाव आज का 6 मई 2026: 3500 रुपये बढ़ी कीमत, जानें आपके शहर क्या है दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 6 May 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 6 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी आई। इसकी कीमत 3,500 रुपये यानी 1.4% बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.68% बढ़कर यानी 8995 रुपये तेजी के साथ 2,53,311 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,44,316 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,40,465 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,46,333 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बढ़कर 249067 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी की कीमत 10,000 रुपये बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी की कीमत 3.40 डॉलर यानी 4.68% बढ़कर 76.24 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के नवीनतम रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,650₹26,500₹2,65,000
मुंबई₹2,650₹26,500₹2,65,000
कोलकाता₹2,650₹26,500₹2,65,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,650₹26,500₹2,65,000
लखनऊ₹2,650₹26,500₹2,65,000
अयोध्या₹2,650₹26,500₹2,65,000
मेरठ₹2,650₹26,500₹2,65,000
कानपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
गाजियाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
नोएडा₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुरुग्राम₹2,650₹26,500₹2,65,000
चंडीगढ़₹2,650₹26,500₹2,65,000
जयपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
लुधियाना₹2,549₹25,490₹2,54,900
गुवाहाटी₹2,650₹26,500₹2,65,000
इंदौर₹2,549₹25,490₹2,54,900
अहमदाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
वडोदरा₹2,650₹26,500₹2,65,000
सूरत₹2,650₹26,500₹2,65,000
पुणे₹2,650₹26,500₹2,65,000
नागपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
नासिक₹2,650₹26,500₹2,65,000
बैंगलोर₹2,650₹26,500₹2,65,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,549₹25,490₹2,54,900
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के साथ घरेलू बाजार में चांदी में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.08 प्रतिशत बढ़कर 73.51 डॉलर प्रति औंस हो गई।

मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

पश्चिम एशिया संकट के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 225 रुपये की तेजी के साथ 2,44,120 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 225 रुपये यानी 2.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,44,120 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.29 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article