बिजनेस

चांदी का भाव आज का 31 मार्च 2026: रेट में उछाल, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 31 March 2026: ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 31 March 2026: मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। महावीर जयंती की वजह से आज बाजार बंद था लेकिन शाम 5 बजे ओपन हुआ और फिर कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा रात तक 3.97% बढ़कर यानी 9099 रुपये तेजी के साथ 2,38,060 रुपये किलो हो गई। पिछले दिन यह 2,28,961 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत बढ़कर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन 2,30,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत 2,30,135 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,45,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,450₹24,500₹2,45,000
मुंबई₹2,450₹24,500₹2,45,000
कोलकाता₹2,450₹24,500₹2,45,000
चेन्नई₹2,500₹25,000₹2,50,000
पटना₹2,450₹24,500₹2,45,000
लखनऊ₹2,450₹24,500₹2,45,000
मेरठ₹2,450₹24,500₹2,45,000
कानपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
अयोध्या₹2,450₹24,500₹2,45,000
गाजियाबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
नोएडा₹2,450₹24,500₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,450₹24,500₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,450₹24,500₹2,45,000
जयपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
लुधियाना₹2,450₹24,500₹2,45,000
गुवाहाटी₹2,450₹24,500₹2,45,000
इंदौर₹2,450₹24,500₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
वडोदरा₹2,450₹24,500₹2,45,000
सूरत₹2,450₹24,500₹2,45,000
पुणे₹2,450₹24,500₹2,45,000
नागपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
नासिक₹2,450₹24,500₹2,45,000
बैंगलोर₹2,450₹24,500₹2,45,000
भुवनेश्वर₹2,500₹25,000₹2,50,000
कटक₹2,500₹25,000₹2,50,000
केरल₹2,500₹25,000₹2,50,000
रायपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
हैदराबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली में सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में करीब तीन प्रतिशत का उछाल आया। शादी-विवाह के सीजन से पहले जौहरियों की ताजा लिवाली के कारण चांदी 7,000 रुपये चढ़कर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, और सोना बढ़कर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 7,000 रुपये, या 3.04 प्रतिशत बढ़कर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जो शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.72 डॉलर प्रति औंस पर थी।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वैश्विक अनिश्चितताों के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,29,951 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,997 रुपये यानी 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,29,951 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,327 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा कीमत 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.68 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article