बिजनेस

चांदी का भाव आज का 30 मार्च 2026: रेट में 7000 रुपये इजाफा, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 30 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे जंग के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 30 March 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उठा-पटक जारी है। कभी कीमतें तेजी से ऊपर चढ़ जाती हैं तो कभी लुढ़क जाती हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 7,000 रुपये, या 3.04 प्रतिशत बढ़कर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.01% बढ़कर यानी 2296 रुपये तेजी के साथ 2,30,250 रुपये किलो हो गई। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत सोमवार सुबह तक 2,21,647 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,27,992 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,30,135 रुपये प्रति किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,45,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,450₹24,500₹2,45,000
मुंबई₹2,450₹24,500₹2,45,000
कोलकाता₹2,450₹24,500₹2,45,000
चेन्नई₹2,500₹25,000₹2,50,000
पटना₹2,450₹24,500₹2,45,000
लखनऊ₹2,450₹24,500₹2,45,000
मेरठ₹2,450₹24,500₹2,45,000
कानपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
अयोध्या₹2,450₹24,500₹2,45,000
गाजियाबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
नोएडा₹2,450₹24,500₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,450₹24,500₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,450₹24,500₹2,45,000
जयपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
लुधियाना₹2,450₹24,500₹2,45,000
गुवाहाटी₹2,450₹24,500₹2,45,000
इंदौर₹2,450₹24,500₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
वडोदरा₹2,450₹24,500₹2,45,000
सूरत₹2,450₹24,500₹2,45,000
पुणे₹2,450₹24,500₹2,45,000
नागपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
नासिक₹2,450₹24,500₹2,45,000
बैंगलोर₹2,450₹24,500₹2,45,000
भुवनेश्वर₹2,500₹25,000₹2,50,000
कटक₹2,500₹25,000₹2,50,000
केरल₹2,500₹25,000₹2,50,000
रायपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
हैदराबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी का हाल

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में करीब 5% तक गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 11,250 रुपये घटकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, इससे पहले बुधवार को बाजार बंद होने के समय चांदी 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम थी। राम नवमी के कारण गुरुवार को बाजार बंद रहे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.23% बढ़कर 68.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले दिन वायदा बाजार में चांदी का प्रदर्शन

वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई डिलीवरी वाली चांदी 6,911 रुपये (3.14%) बढ़कर 2,26,785 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले गुरुवार के शाम के सत्र में चांदी वायदा 14,960 रुपये (6.37%) गिरकर 2,19,874 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। राम नवमी के चलते गुरुवार सुबह का सत्र बंद रहा, जबकि शाम को कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में मई कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी 2.02 डॉलर (करीब 3%) बढ़कर 69.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिलहाल कम होने से निवेशकों का भरोसा लौटा है, जिससे चांदी के दाम में सुधार हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट की रिसर्च प्रमुख रेनिशा चैनानी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के ऊर्जा ढांचे पर संभावित सैन्य कार्रवाई को 10 दिनों के लिए टालने के फैसले ने बाजार को सहारा दिया। हालांकि, ईरान द्वारा शांति वार्ता ठुकराने और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के कारण तेजी सीमित रही। उनके मुताबिक, चांदी फिलहाल 66 डॉलर प्रति औंस (करीब 2.19 लाख रुपये प्रति किलो) के अहम सपोर्ट स्तर से ऊपर बनी हुई है और निकट भविष्य में 66 से 75 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रह सकती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article