बिजनेस

चांदी का भाव आज का 31 जनवरी 2026: क्या है ताजा रेट, 128000 रुपये हुई सस्ती, जानें पटना, लखनऊ समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 31 January 2026: चांदी की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया था। लेकिन आज बड़ी गिरावट हुई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 31 January 2026 : चांदी की कीमतों ने हाल में नया-नया रिकॉर्ड बना दिया था। लेकिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इस साल चांदी की कीमत का उच्च स्तर 420048 रुपये और निम्न स्तर 291911 रुपये पर आ गया। जिससे 30% की गिरावट दर्ज की गई। इस तरह चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,28,137 रुपये सस्ती हो गई। स्पॉट सिल्वर का उच्च स्तर $121.64 और निम्न स्तर $74.40 रहा, जो 38.55% की गिरावट को दर्शाता है। इससे पहले कल शाम तक MCX पर मार्च महीने में डिलिवरी वाले चांदी का वायदा भाव 67,891 रुपये या 16.97 प्रतिशत घटकर 3,32,002 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया था, जो एक दिन में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है। गुरुवार को चांदी की कीमत करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद यह 3,99,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में मार्च डिलिवरी वाला चांदी वायदा भाव 19.30 डॉलर या 16.87 प्रतिशत गिरकर 95.12 डॉलर प्रति औंस के दिन के कारोबार के निचले स्तर पर आ गया। पिछले सत्र में यह 121.78 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 14 डॉलर या 12.09 प्रतिशत गिरकर 101.47 डॉलर प्रति औंस रह गई।

उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 20,000 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गईं। चांदी की कीमत 20,000 रुपये, या करीब 5 प्रतिशत टूटकर 3,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले कारोबारी दिन में चांदी की कीमत 19,500 रुपये बढ़कर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत गिरकर 3,50,000 रुपये हो गई। गुरुवार को 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी का भाव 3,79,988 रुपये किलो था। जो दोपहर तक घटकर 3,57,163 रुपये किलो हो गया। शाम में बाजार बंद होने तक 3,39,350 रुपये किलो हो गया। आज शनिवार 31 जनवरी को बाजार बंद रहेगा, इसलिए यही भाव मान्य रहेगा। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी दे रहे हैं। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) यहां अपने शहर के रेट देख सकते हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹3,500₹35,000₹3,50,000
मुंबई₹3,500₹35,000₹3,50,000
कोलकाता₹3,500₹35,000₹3,50,000
चेन्नई₹3,500₹35,000₹3,50,000
पटना₹3,500₹35,000₹3,50,000
लखनऊ₹3,500₹35,000₹3,50,000
मेरठ₹3,500₹35,000₹3,50,000
कानपुर₹3,500₹35,000₹3,50,000
अयोध्या₹3,500₹35,000₹3,50,000
गाजियाबाद₹3,500₹35,000₹3,50,000
नोएडा₹3,500₹35,000₹3,50,000
गुरुग्राम₹3,500₹35,000₹3,50,000
चंडीगढ़₹3,500₹35,000₹3,50,000
जयपुर₹3,500₹35,000₹3,50,000
अहमदाबाद₹3,500₹35,000₹3,50,000
पुणे₹3,500₹35,000₹3,50,000
लुधियाना₹3,500₹35,000₹3,50,000
गुवाहाटी₹3,500₹35,000₹3,50,000
इंदौर₹3,500₹35,000₹3,50,000
सूरत₹3,500₹35,000₹3,50,000
नागपुर₹3,500₹35,000₹3,50,000
नासिक₹3,500₹35,000₹3,50,000
बैंगलोर₹3,500₹35,000₹3,50,000
वडोदरा₹3,500₹35,000₹3,50,000
भुवनेश्वर₹3,500₹35,000₹3,50,000
रायपुर₹3,500₹35,000₹3,50,000
हैदराबाद₹3,500₹35,000₹3,50,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतें चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गईं, चांदी में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही और यह 19,500 रुपये, या 5.06 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। चांदी बुधवार को 3,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 3.59 डॉलर, या 3.07 प्रतिशत बढ़कर 120.45 डॉलर प्रति औंस के सवकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई।

चांदी का वायदा भाव

चांदी की वायदा कीमतों में गुरुवार को तेजी जारी रही और यह छह प्रतिशत बढ़कर चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई, लगातार पांचवें दिन बढ़त जारी रखते हुए, मार्च महीने में डिलिवरी वाले चांदी वायदा की कीमत 24,434 रुपये, या 6.34 प्रतिशत बढ़कर 4,09,800 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में, चांदी 21 जनवरी को दर्ज 3,18,492 रुपये प्रति किलोग्राम (बंद कीमत) से 91,308 रुपये, या लगभग 29 प्रतिशत बढ़ी है। चांदी की कीमतों में बहुत तेज बढ़त रही है। चांदी सिर्फ आठ कारोबारी दिनों में तीन लाख रुपये से चार लाख रुपये तक पहुंच गई है। इस साल, चांदी ने 74 प्रतिशत का शानदार लाभ दिया है। कॉमेक्स में चांदी वायदा भी विदेशी व्यापार में पहली बार 120 डॉलर प्रति औंस के निशान को पार कर गया। मार्च डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 7.03 डॉलर यानी 6.2 प्रतिशत बढ़कर 120.56 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

क्यों बढ़े दाम

यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजारों में तेज उछाल और सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली इन परिसंपत्तियों के लिए निवेशकों की मजबूत मांग के कारण हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि सर्राफा कीमतों में तेज उछाल काफी हद तक वैश्विक रुख के अनुरूप था, जिसमें भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिकी डॉलर कमजोर होने के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख करने से सोने और चांदी ने नए रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article