बिजनेस

चांदी का भाव आज का 3 मार्च 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 March 2026: चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी थी। लेकिन फिर गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

जानिए चांदी का ताजा भाव

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 March 2026 : ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार जबरदस्त बढ़ोतरी जारी थी। लेकिन फिर गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात तक 3.93% लुढ़कर यानी 10625 रुपये गिरकर 259500 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन 2,74,998 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर की कीमतें 1.92% बढ़कर 90.56 डॉलर प्रति औंस हो गईं। COMEX चांदी का भाव आज हरे निशान में खुला और 91.61 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 20,000 रुपये लुढ़कर 2,95,000 रुपये किलो हो गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार बाजार बंद होने तक 2,89,848 रुपये किलो हो गया। चूंकि होली की छुट्टी की वजह से आज बुलियन बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,950₹29,500₹2,95,000
मुंबई₹2,950₹29,500₹2,95,000
कोलकाता₹2,950₹29,500₹2,95,000
चेन्नई₹3,150₹31,500₹3,15,000
पटना₹2,950₹29,500₹2,95,000
लखनऊ₹2,950₹29,500₹2,95,000
मेरठ₹2,950₹29,500₹2,95,000
कानपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
अयोध्या₹2,950₹29,500₹2,95,000
गाजियाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
नोएडा₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुरुग्राम₹2,950₹29,500₹2,95,000
चंडीगढ़₹2,950₹29,500₹2,95,000
जयपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
लुधियाना₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुवाहाटी₹2,950₹29,500₹2,95,000
इंदौर₹2,950₹29,500₹2,95,000
अहमदाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
वडोदरा₹2,950₹29,500₹2,95,000
सूरत₹2,950₹29,500₹2,95,000
नागपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
पुणे₹2,950₹29,500₹2,95,000
नासिक₹2,950₹29,500₹2,95,000
बैंगलोर₹2,950₹29,500₹2,95,000
भुवनेश्वर₹3,150₹31,500₹3,15,000
कटक₹3,150₹31,500₹3,15,000
केरल₹3,150₹31,500₹3,15,000
रायपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
हैदराबाद₹3,150₹31,500₹3,15,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ। मिडिल ईस्ट में लड़ाई बढ़ने के बाद इन्वेस्टर्स के सेफ-हेवन एसेट्स की तरफ जाने से चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी शुक्रवार के 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद लेवल से 32,000 रुपये या 11.94 परसेंट बढ़कर 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट चांदी 1.43 परसेंट बढ़कर USD 95.19 प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 10,508 रुपये यानी 3.72 प्रतिशत उछलकर 2,93,152 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं के वायदा कारोबार में तेजी का रुझान देखा गया। मई डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा चार डॉलर यानी 4.3 प्रतिशत बढ़कर 97.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि सोमवार को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों ने सेफ-हेवन एसेट्स की ओर रुख किया। यह उछाल वीकेंड में ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों के बाद आया। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद वैश्विक वित्तीय बाजारों में हलचल तेज हो गई और बुलियन की मांग बढ़ गई।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद सुबह के कारोबार में चांदी के वायदा में तेजी और बढ़ गई। इंडसइ्ंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि इन हमलों से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ी है और तेल-समृद्ध खाड़ी क्षेत्र में समुद्री यातायात प्रभावित हुआ है। यह तेजी भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीद और निवेशकों के सरकारी बॉन्ड एवं मुद्राओं से दूरी बनाने के कारण रही।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार LKP Securities के वीपी रिसर्च (कमोडिटी और करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि आने वाला सप्ताह अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों से भरा रहेगा। इसमें मैन्युफैक्चरिंग और नॉन-मैन्युफैक्चरिंग PMI, ADP नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट चेंज और बेरोजगारी के आंकड़े शामिल हैं। उनके अनुसार इन डेटा रिलीज के बाद बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि निवेशक फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा को लेकर अपनी उम्मीदों का दोबारा आकलन करेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article