बिजनेस

चांदी का भाव आज का 4 जनवरी 2026: रेट में हुआ बदलाव, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल के दिनों नए-नए रिकॉर्ड बने थे। लेकिन कभी-कभी रेट में गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 January 2026 : चांदी की कीमतों ने पिछले साल नए-नए रिकॉर्ड बनाए। हालांकि कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कीमत 2,34,550 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए ये दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव 2,41,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। विदेशी कारोबार में हाजिर चांदी बढ़कर 74.52 डॉलर प्रति औंस हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का वादा भाव बढ़कर 2,40,852 रुपए हो गया। चांदी का वायदा भाव 29 दिसंबर को 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,410₹24,100₹2,41,000
मुंबई₹2,410₹24,100₹2,41,000
कोलकाता₹2,410₹24,100₹2,41,000
चेन्नई₹2,570₹25,700₹2,57,000
पटना₹2,410₹24,100₹2,41,000
लखनऊ₹2,410₹24,100₹2,41,000
मेरठ₹2,410₹24,100₹2,41,000
कानपुर₹2,410₹24,100₹2,41,000
अयोध्या₹2,410₹24,100₹2,41,000
गाजियाबाद₹2,410₹24,100₹2,41,000
नोएडा₹2,410₹24,100₹2,41,000
गुड़गांव₹2,410₹24,100₹2,41,000
चंडीगढ़₹2,410₹24,100₹2,41,000
जयपुर₹2,410₹24,100₹2,41,000
अहमदाबाद₹2,410₹24,100₹2,41,000
पुणे₹2,410₹24,100₹2,41,000
लुधियाना₹2,410₹24,100₹2,41,000
गुवाहाटी₹2,410₹24,100₹2,41,000
इंदौर₹2,410₹24,100₹2,41,000
बैंगलोर₹2,410₹24,100₹2,41,000
भुवनेश्वर₹2,570₹25,700₹2,57,000
केरल₹2,570₹25,700₹2,57,000
रायपुर₹2,410₹24,100₹2,41,000
हैदराबाद₹2,570₹25,700₹2,57,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी 4,000 रुपये बढ़कर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। विदेशी कारोबार में हाजिर चांदी भी 3.06 डॉलर यानी 4.28 प्रतिशत बढ़कर 74.52 डॉलर प्रति औंस हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.11 प्रतिशत बढ़कर 2,40,852 रुपए हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज इजाफा दर्ज किया गया। चांदी की कीमत 4.26 प्रतिशत बढ़कर 73.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों ने शुक्रवार को वर्ष 2026 की सकारात्मक शुरुआत की। वर्ष 2025 में चार दशकों से ज्यादा समय में सबसे मजबूत सालाना बढ़ोतरी के बाद यह तेजी आई।

बाजार के जानकारों ने बताया कि सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक अस्थिरता के समय में निवेशकों की ओर से सुरक्षित निवेश का रुख करना है। इसके अलावा सोने में केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार खरीदारी की जा रही है और इससे भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी में आने वाले समय में तेजी जारी रह सकती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article