बिजनेस

चांदी का भाव आज का 28 जनवरी 2026: फिर नई ऑलटाइम हाई पर रेट, जानें पटना, लखनऊ समेत अपने शहर में दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 28 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। चांदी ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह सिलसिला जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने (Silver jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg (5)

चांदी का तााज भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 28 January 2026 : चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी आई और दिल्ली में यह 15,000 रुपये यानी 4.05 प्रतिशत बढ़कर 3,85,000 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी जबकि शुक्रवार को यह 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी मार्च वायदा करीब 21,400 रुपये या 6% बढ़कर 3,77,655 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। पिछले दिन यह 3,59,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत 3,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी का भाव 3,44,564 रुपये प्रति किलो था। जो दोपहर तक बढ़कर 3,61,821 रुपये किलो हो गया और शाम को बाजार बंद होने तक 3,58,267 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी दे रहे हैं। चांदी के गहने (Silver jewellery rates) खरीदने वाले यहां अपने शहर के रेट देख सकते हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹3,800₹38,000₹3,80,000
मुंबई₹3,800₹38,000₹3,80,000
कोलकाता₹3,800₹38,000₹3,80,000
चेन्नई₹4,000₹40,000₹4,00,000
पटना₹3,800₹38,000₹3,80,000
लखनऊ₹3,800₹38,000₹3,80,000
मेरठ₹3,800₹38,000₹3,80,000
कानपुर₹3,800₹38,000₹3,80,000
अयोध्या₹3,800₹38,000₹3,80,000
गाजियाबाद₹3,800₹38,000₹3,80,000
नोएडा₹3,800₹38,000₹3,80,000
गुरुग्राम₹3,800₹38,000₹3,80,000
चंडीगढ़₹3,800₹38,000₹3,80,000
जयपुर₹3,800₹38,000₹3,80,000
अहमदाबाद₹3,800₹38,000₹3,80,000
पुणे₹3,800₹38,000₹3,80,000
लुधियाना₹3,800₹38,000₹3,80,000
गुवाहाटी₹3,800₹38,000₹3,80,000
इंदौर₹3,800₹38,000₹3,80,000
सूरत₹3,800₹38,000₹3,80,000
बैंगलोर₹3,800₹38,000₹3,80,000
भुवनेश्वर₹4,000₹40,000₹4,00,000
केरल₹4,000₹40,000₹4,00,000
रायपुर₹3,800₹38,000₹3,80,000
हैदराबाद₹4,000₹40,000₹4,00,000
(तस्वीर-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

बाजार के जानकारों के मुताबिक मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई, कीमती धातु निवेशकों की मजबूत मांग और बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापार तनाव के बीच वैश्विक तेजी के कारण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, बुलियन बाजारों में एक और सत्र में सोने से बेहतर प्रदर्शन किया। सफेद धातु 40,500 रुपये या 12.3 प्रतिशत बढ़कर 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछली बाजार सत्र में धातु 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। FOREX.com के अनुसार, चांदी की कीमतों में तेज़ी जारी रही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट कीमतें 8.55 डॉलर या 8.24 प्रतिशत बढ़कर 112.41 डॉलर प्रति औंस हो गईं। पिछले सत्र में सफेद धातु 14.42 डॉलर या 14 प्रतिशत बढ़कर 117.73 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई थी। शुक्रवार को विदेशी बाजार में चांदी की कीमतें पहली बार 100 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गईं, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में इस धातु के प्रति निवेशकों की भूख और बढ़ गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

मंगलवार को वायदा व्यापार में चांदी की कीमतें बढ़कर 3.59 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, यह सब लगातार भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की मजबूत मांग के कारण हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी 25,101 रुपये या 7.5 प्रतिशत बढ़कर 3,59,800 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले हफ्ते, इस सफेद धातु में और भी तेज उछाल आया था, जो 46,937 रुपये या 16.3 प्रतिशत बढ़कर पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के निशान को पार कर गया था। 77वें गणतंत्र दिवस के कारण सोमवार को घरेलू कमोडिटी बाजार बंद रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, मार्च डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 7.2 डॉलर या 6.27 प्रतिशत गिरकर 108.26 डॉलर प्रति औंस हो गया, क्योंकि निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की। पिछले सेशन में, सफेद मेटल ने 117.26 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड बनाया था। शुक्रवार को पहली बार इस मेटल ने 100 डॉलर प्रति औंस के अहम लेवल को पार किया था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि घरेलू बाजार में चांदी 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के एक और रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है, जो बढ़ते व्यापार और भू-राजनीतिक तनाव के बीच मजबूत सेफ-हेवन मांग से समर्थित है। निवेश प्रवाह के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी को भी फायदा हो रहा है। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि निकट भविष्य में सफेद धातु की कीमतों में प्रॉफिट-बुकिंग और कंसोलिडेशन के दौर देखे जा सकते हैं, लेकिन जब तक वैश्विक जोखिम भावना कमजोर रहती है और डॉलर दबाव में रहता है, तब तक व्यापक रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी ने कहा कि नए भू-राजनीतिक तनाव एक प्रमुख कारण रहे हैं क्योंकि अमेरिकी प्रशासन ने दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स और लकड़ी पर टैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है। इन घटनाक्रमों ने सुरक्षित निवेश की मांग को मजबूत किया है। चैनानी ने कहा कि इस साल कीमती धातुओं में, प्रमुख चालक ट्रंप के तहत नीतिगत अनिश्चितता रही है। पहली बार निवेशकों की एक नई लहर, विशेष रूप से एशिया और यूरोप में, आक्रामक रूप से सोने और चांदी की व्यक्तिगत होल्डिंग बना रही है, जिससे कीमतों को संरचनात्मक समर्थन मिल रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट कमोडिटीज राहुल कलांत्री ने कहा कि बढ़े हुए भू-राजनीतिक जोखिम और नए व्यापार तनाव, खासकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दक्षिण कोरियाई आयात पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी ने वैश्विक बाजार की भावना को प्रभावित किया। कलांत्री ने आगे कहा कि राजकोषीय अनुशासन और नीतिगत विश्वसनीयता को लेकर बढ़ती चिंताओं ने सरकारी बॉन्ड और मुद्राओं में विश्वास कम किया, जिससे सोने और चांदी जैसी संपत्तियों की ओर रुख बढ़ा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के पॉलिसी फैसले पर विचार कर रहे हैं, हालांकि फेड की आज़ादी को लेकर चिंताएं और यह अटकलें कि ट्रंप इस हफ्ते एक नए फेड चेयरमैन की घोषणा कर सकते हैं, मीटिंग पर असर डाला है। त्रिवेदी ने आगे कहा कि चांदी और अन्य कीमती धातुओं को "डीबेसमेंट ट्रेड" से फायदा हुआ है, जिसमें निवेशक बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारी राजकोषीय खर्च को लेकर बढ़ती बेचैनी के बीच बॉन्ड और करेंसी से रियल एसेट्स में शिफ्ट हो रहे हैं।

विश्लेषकों ने बुलियन की कीमतों में इस उछाल का कारण सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग को बताया, क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव और नीतिगत अनिश्चितताओं के कारण वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बीच व्यापारियों ने सुरक्षित ठिकाना ढूंढा। कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, व्यापारी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट 2026 पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे, जो आयात शुल्क और राजकोषीय उपायों में बदलाव के माध्यम से घरेलू बुलियन भावना को प्रभावित कर सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article