बिजनेस

चांदी का भाव आज का 27 मार्च 2026: रेट में गजब का बदलाव, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 March 2026: ईरान के साथ इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में बदलाव तेजी से हो रहा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 March 2026 : खाड़ी में ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में जबरदस्त उठा-पटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 11,250 रुपये यानी करीब 5 प्रतिशत लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जो बुधवार को बाजार बंद होने के समय 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात 10 बजे तक 4.76% बढ़कर यानी 10476 रुपये तेजी के साथ 2,30,350 रुपये किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,19,874 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत शुक्रवार सुबह तक 2,34,814 रुपये किलो पर थी। जो दोपहर तक घटकर 2,25,700 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,21,647 रुपये किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 10000 रुपये घटकर 2,40,000 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 68.12 डॉलर प्रति औंस पर थी। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली2,40,000
मुंबई2,40,000
कोलकाता2,40,000
चेन्नई2,45,000
पटना2,40,000
लखनऊ2,40,000
मेरठ2,40,000
अयोध्या2,40,000
कानपुर2,40,000
गाजियाबाद2,40,000
नोएडा2,40,000
गुरुग्राम2,40,000
चंडीगढ़2,40,000
जयपुर2,40,000
लुधियाना2,40,000
गुवाहाटी2,40,000
इंदौर2,40,000
अहमदाबाद2,40,000
सूरत2,40,000
पुणे2,40,000
नागपुर2,40,000
वडोदरा2,40,000
नासिक2,40,000
बैंगलोर2,40,000
भुवनेश्वर2,45,000
कटक2,45,000
केरल2,45,000
रायपुर2,40,000
हैदराबाद2,45,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन बुधवार (गुरुवार को राम नवमी की छुट्टी के कारण बंद था) को कीमती धातुओं की कीमतों में करीब 5% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस उछाल के कारण चांदी की कीमत 11,250 रुपये (करीब 4.89%) बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। इससे पहले मंगलवार को इसका बंद भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी लगभग 2% की तेजी के साथ 72.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में चांदी की कीमत

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, महंगाई की चिंता में कमी और डॉलर की कमजोरी के चलते वायदा बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया। बुधवार को चांदी 12,861 रुपये बढ़कर 2,36,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी के दामों में पिछले 10 दिनों से जारी गिरावट पर भी विराम लग गया। मई डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में करीब 6% की तेजी दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर मई डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.87 डॉलर (5.56%) बढ़कर 73.44 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी की कीमतें क्यों बढ़ीं

बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती और डॉलर के कमजोर होने से चांदी के दामों में तेजी आई। इसके अलावा, ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और संभावित संघर्षविराम से जुड़ी खबरों ने भी बाजार को प्रभावित किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान को 15-सूत्रीय प्रस्ताव दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संभावित समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं और बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस पर बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत से इनकार किया है। साथ ही, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर पारगमन शुल्क लगाए जाने से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और बढ़ गई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article