बिजनेस

चांदी का भाव आज का 26 मार्च 2026: फिर जबरदस्त गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 March 2026: मध्य पूर्व में ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ रहा है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 March 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। राम नवमी की वजह से दिनभर बाजार बंद रहा, लेकिन शाम 5 बजे ओपन हुआ। उसके बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात 10 बजे तक 6.18% लुढ़क कर यानी 14,512 रुपये गिरावट के साथ 2,20,322 रुपये किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,34,834 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत बढ़कर 2,34,814 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,50,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,50,000
मुंबई₹2,50,000
कोलकाता₹2,50,000
चेन्नई₹2,60,000
पटना₹2,50,000
लखनऊ₹2,50,000
मेरठ₹2,50,000
अयोध्या₹2,50,000
कानपुर₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,50,000
नोएडा₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,50,000
जयपुर₹2,50,000
लुधियाना₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,50,000
जलगांव₹2,50,000
इंदौर₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,50,000
सूरत₹2,50,000
वडोदरा₹2,50,000
पुणे₹2,50,000
नागपुर₹2,50,000
नासिक₹2,50,000
बैंगलोर₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,60,000
कटक₹2,60,000
केरल₹2,60,000
रायपुर₹2,50,000
हैदराबाद₹2,60,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की तेजी आई। इस तेजी के कारण चांदी की कीमत 11,250 रुपये या 4.89 प्रतिशत बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई, जो मंगलवार के बंद भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी दो प्रतिशत की तेजी के साथ 72.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

वायदा बाजार में क्या है चांदी की कीमत

कच्चातेल कीमतों में गिरावट के बाद मंहगाई की आशंका घटने और डॉलर कमजोर होने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 12,861 रुपये की तेजी के साथ 2,36,802 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के वायदा दाम में 10 दिनों से जारी गिरावट थम गई। इसके मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 12,861 रुपये यानी करीब 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,36,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर चांदी के मई डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.87 डॉलर या 5.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.44 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्यों बढ़े दाम

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख और डॉलर के कमजोर होने की वजह से चांदी कीमतों में पर्याप्त तेजी देखी गई।दूसरी ओर खबरों के मुताबिक ईरान को ईरान-इजराइल-अमेररिका में चल रहे युद्ध के संघर्षविराम तक पहुंचने के लिए अमेरिका से 15-सूत्रीय प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस वजह से भी चांदी कीमतों में तेजी आई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर उम्मीद जताई है और कहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है, और एक सैन्य प्रवक्ता ने बातचीत के दावों को खारिज कर दिया है। इस बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कुछ व्यापारिक जहाजों पर पारगमन शुल्क लेना भी शुरू कर दिया है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और बढ़ गई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article