बिजनेस

चांदी का भाव आज का 20 जनवरी 2026: बना नया रिकॉर्ड, रेट जानकर फटी रह जाएंगी आंखें, जानें आपके शहर में क्या है दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 20 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चांदी ने कीमतों का नया रिकॉर्ड बनाया। कीमतों के मामले में चांदी चांद पर पहुंच गया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 20 January 2026 : चांदी की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी का वायदा भाव आज 9,674 रुपये या 3.2 प्रतिशत चढ़कर 3,19,949 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को चांदी ने पहली बार तीन लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और इसका बंद भाव 3,10,275 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। चांदी के भाव में पिछले दो कारोबारी सत्रों में 32,187 रुपये या 11.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका 16 जनवरी को बंद भाव 2,87,762 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसकी कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी का भाव बढ़कर 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी की कीमत बढ़कर 2,93,975 रुपये किलो था। जो दोपहर तक बढ़कर 3,04,863 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 3,09,345 रुपये किलो हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स बाजार में चांदी के मार्च में आपूर्ति वाला भाव 94.74 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹3,200₹32,000₹3,20,000
पटना₹3,200₹32,000₹3,20,000
मुंबई₹3,200₹32,000₹3,20,000
चेन्नई₹3,300₹33,000₹3,30,000
लखनऊ₹3,200₹32,000₹3,20,000
मेरठ₹3,200₹32,000₹3,20,000
कानपुर₹3,200₹32,000₹3,20,000
अयोध्या₹3,200₹32,000₹3,20,000
गाजियाबाद₹3,200₹32,000₹3,20,000
नोएडा₹3,200₹32,000₹3,20,000
चंडीगढ़₹3,200₹32,000₹3,20,000
गुरुग्राम₹3,200₹32,000₹3,20,000
जयपुर₹3,200₹32,000₹3,20,000
अहमदाबाद₹3,200₹32,000₹3,20,000
पुणे₹3,200₹32,000₹3,20,000
कोलकाता₹3,200₹32,000₹3,20,000
लुधियाना₹3,200₹32,000₹3,20,000
गुवाहाटी₹3,200₹32,000₹3,20,000
इंदौर₹3,200₹32,000₹3,20,000
बैंगलोर₹3,200₹32,000₹3,20,000
भुवनेश्वर₹3,300₹33,000₹3,30,000
केरल₹3,300₹33,000₹3,30,000
रायपुर₹3,200₹32,000₹3,20,000
हैदराबाद₹3,300₹33,000₹3,30,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

दिल्ली में सोमवार को चांदी 10,000 रुपये की जोरदार उछाल के साथ तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई जबकि सोना भी 1,900 रुपये उछलकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू और वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग बने रहने से चांदी के दाम में जबर्दस्त तेजी देखी गई। सोमवार को चांदी का कारोबार 3,02,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर हुआ जो तीन लाख रुपये से ऊपर का पहला बंद भाव है। शुक्रवार को चांदी 2,92,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिली। फॉरेक्स डॉट कॉम के मुताबिक, हाजिर चांदी बढ़कर 94.13 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

निवेशकों की मजबूत मांग और सकारात्मक वैश्विक रुझानों से वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत में भारी उछाल आया और यह पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी का वायदा भाव 16,438 रुपये यानी करीब छह प्रतिशत की भारी तेजी के साथ 3,04,200 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी के वायदा भाव में पिछले सप्ताह के दौरान करीब 14 प्रतिशत यानी 35,037 रुपये की तेजी आई है। इसकी कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसमें अबतक 68,499 रुपये यानी 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंध की कीमत 5.81 अमेरिकी डॉलर यानी 6.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर पिछले सप्ताह चांदी में 9.2 अमेरिकी डॉलर यानी 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

क्यों बढ़े दाम

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोना और चांदी दोनों ही नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक स्तर पर शुल्क से जुड़ी बढ़ती अनिश्चितताओं के कारण सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग बढ़ी है। गांधी ने कहा, "इस घटनाक्रम से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी है, जिसके चलते निवेशक सोने एवं चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि वैश्विक बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुछ यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ी है।

कोटक म्यूचुअल फंड के कोष प्रबंधक सतीश डोन्डापति ने बताया कि एमसीएक्स में चांदी और सोना दोनों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं जिनकी कीमत क्रमशः 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम और 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं में यह तेजी लगातार बनी हुई भू-राजनीतिक अनिश्चितता, कमजोर अमेरिकी डॉलर, आपूर्ति संबंधी चिंताओं और मजबूत निवेश मांग के कारण है। दोनों धातुओं को बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर अमेरिकी डॉलर से मजबूती मिली।

विश्लेषकों का कहना है कि औद्योगिक मांग में तेजी एवं अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने चांदी को और अधिक समर्थन दिया है जो हाल के सत्रों में सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर मकदा ने कहा कि चांदी ने 2025 की गति को बरकरार रखते हुए करीब 30 प्रतिशत का ‘रिटर्न’ दिया है। औद्योगिक कमी और भू-राजनीतिक बदलावों के सहज प्रभाव के कारण चांदी करीब 94 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है जिसे कभी अकल्पनीय माना जाता था।

ट्रंप ने शनिवार को डेनमार्क, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, ब्रिटेन और नॉर्वे से आयात होने वाले सामान पर एक फरवरी से 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी दी। इस शुल्क को एक जून, 2026 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article