बिजनेस

चांदी का भाव आज का 20 फरवरी 2026: रेट में उलटफेर, बढ़े या घटे, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 20 February 2026: हाल के कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हुई है। लेकिन कभी-कभी बढ़ोतरी भी हो जाती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 20 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। लेकिन हाल के दिनों में कीमतों में ज्यादातर गिरावट हुई। लेकिन कभी-कभी बढ़ोतरी भी होती है। भारत की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 2.64 लाख रुपये प्रति किलो पर अपरिवर्तित रही। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शाम तक 3.88% बढ़कर यानी 9373 रुपये तेजी के साथ 2,50,766 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन यह 2,41,393 रुपये किलो पर बंद हुआ था। वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.55 प्रतिशत बढ़कर 80.5 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत चढ़कर 2,70,000 रुपये किलो हो गई। चांदी 29 जनवरी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 2,44,772 रुपये किलो था। जो दोपहर तक बढ़कर 245564 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 2,50,314 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,700₹27,000₹2,70,000
मुंबई₹2,700₹27,000₹2,70,000
कोलकाता₹2,700₹27,000₹2,70,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,700₹27,000₹2,70,000
लखनऊ₹2,700₹27,000₹2,70,000
कानपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
अयोध्या₹2,700₹27,000₹2,70,000
मेरठ₹2,700₹27,000₹2,70,000
गाजियाबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
नोएडा₹2,700₹27,000₹2,70,000
गुरुग्राम₹2,700₹27,000₹2,70,000
चंडीगढ़₹2,700₹27,000₹2,70,000
जयपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
लुधियाना₹2,700₹27,000₹2,70,000
गुवाहाटी₹2,700₹27,000₹2,70,000
इंदौर₹2,700₹27,000₹2,70,000
अहमदाबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
वडोदरा₹2,700₹27,000₹2,70,000
सूरत₹2,700₹27,000₹2,70,000
नागपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
नासिक₹2,700₹27,000₹2,70,000
पुणे₹2,700₹27,000₹2,70,000
बैंगलोर₹2,700₹27,000₹2,70,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बहुमूल्य कीमती धातुओं की कीमतों में सात प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई। चांदी जहां 2.6 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दिल्ली में चांदी 18,000 रुपये या 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। बुधवार के 2,46,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.03 प्रतिशत बढ़कर 77.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,037 रुपये की तेजी के साथ 2,45,305 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,037 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,305 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,589 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.32 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि ईरान के खिलाफ संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की बढ़ती अटकलों के बीच भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की मांग में नई लहर आ गई हैं। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश वाली एसेट्स में आवंटन बढ़ा रहे हैं। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article