बिजनेस

चांदी का भाव आज का 2 अप्रैल 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 April 2026: मध्य एशिया में चल रहे भीषण युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 April 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे भीषण युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत में आज 9,000 रुपये या 3.66 प्रतिशत की गिरावट आई और यह पिछले बंद भाव 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम से लुढ़ककर 2,37,000 रुपये (सभी टैक्स सहित) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 4.85% लुढ़कर यानी 11801 रुपये गिरावट के साथ 2,31,700 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन चांदी 2,43,501 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत गुरुवार सुबह तक 2,39,836 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 224660 रुपये किलो हो गई, फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,27,813 रुपये किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 5.49 डॉलर, या 7.32 प्रतिशत टूटकर 69.57 डॉलर प्रति औंस रह गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,550₹25,500₹2,55,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,550₹25,500₹2,55,000
केरल₹2,550₹25,500₹2,55,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
कटक₹2,550₹25,500₹2,55,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

मजबूत वैश्विक रूख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 9,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 9,000 रुपये यानी 3.8 प्रतिशत बढ़कर 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। सोमवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 75.04 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर वैश्विक रुझानों के चलते, चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से जारी बढ़त का सिलसिला टूट गयां वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें 1,854 रुपये लुढ़कर 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,854 रुपये यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,39,038 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, मई कॉन्ट्रैक्ट वाले चांदी की वायदा कीमत करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.25 डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा कि अप्रैल के पहले कारोबारी दिन चांदी गिरकर करीब 74 डॉलर प्रति औंस रह गई, जिससे मार्च में 20 प्रतिशत से अधिक की तेज मासिक बिकवाली का सिलसिला और बढ़ गया। यह सितंबर 2011 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट थी, और अब चांदी जनवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 40 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article