बिजनेस

चांदी का भाव आज का 15 जनवरी 2026: लाइफ-टाइम हाई पर पहुंचा रेट, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चांदी ने एक बार फिर कीमतों का नया रिकॉर्ड बनाया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 January 2026 : चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बन गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का रेट 2,91,406 रुपये प्रति किलोग्राम के लाइफ-टाइम हाई पर पहुंच गया। कल एमसीएक्स पर 12,803 रुपये चढ़कर 2,87,990 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक चांदी का भाव 2,77,512 रुपये किलो हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी 15,000 रुपये की जबरदस्त उछाल के साथ 2,86,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले 4 दिनों में ही 17.45 प्रतिशत यानी 42,500 रुपये की जबरदस्त बढ़त हासिल कर चुकी है। नया साल 2026 की शुरुआत से अब तक चांदी ने करीब 47,000 रुपये प्रति किलो यानी 20 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। यह 31 दिसंबर 2025 को 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स बाजार में चांदी के वायदा भाव ने पहली बार 91 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार कर लिया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,950₹29,500₹2,95,000
मुंबई₹2,950₹29,500₹2,95,000
कोलकाता₹2,950₹29,500₹2,95,000
चेन्नई₹3,100₹31,000₹3,10,000
लखनऊ₹2,950₹29,500₹2,95,000
पटना₹2,950₹29,500₹2,95,000
मेरठ₹2,950₹29,500₹2,95,000
कानपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
अयोध्या₹2,950₹29,500₹2,95,000
गाजियाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
नोएडा₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुरुग्राम₹2,950₹29,500₹2,95,000
चंडीगढ़₹2,950₹29,500₹2,95,000
जयपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
अहमदाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
पुणे₹2,950₹29,500₹2,95,000
लुधियाना₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुवाहाटी₹2,950₹29,500₹2,95,000
इंदौर₹2,950₹29,500₹2,95,000
सूरत₹2,950₹29,500₹2,95,000
नागपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
बैंगलोर₹2,950₹29,500₹2,95,000
भुवनेश्वर₹3,100₹31,000₹3,10,000
केरल₹3,100₹31,000₹3,10,000
रायपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
हैदराबाद₹3,100₹31,000₹3,10,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15,000 रुपये की जबर्दस्त उछाल के साथ 2,86,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। चांदी ने लगातार चौथे दिन जोरदार तेजी जारी रखी। मंगलवार को 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी बुधवार को 5.5 प्रतिशत यानी 15,000 रुपये की अभूतपूर्व तेजी के साथ 2,86,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) पर पहुंच गई। यह चांदी के भाव का अब तक का सर्वोच्च स्तर है।

पिछले चार सत्रों में ही यह धातु 17.45 प्रतिशत यानी 42,500 रुपये की जबर्दस्त बढ़त हासिल कर चुकी है। आठ जनवरी को चांदी की कीमत 2,43,500 रुपये थी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि चांदी ने हाल के समय में सोने की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक चांदी ने लगभग 47,000 रुपये प्रति किलो यानी 20 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। यह 31 दिसंबर, 2025 को 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर चांदी ने पहली बार 91 डॉलर प्रति औंस की सीमा पार करते हुए पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 91.56 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड बना दिया।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 12,803 रुपये या 4.65 प्रतिशत चढ़कर 2,87,990 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स बाजार में चांदी के वायदा भाव ने पहली बार 91 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार कर लिया। मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 5.03 अमेरिकी डॉलर या 5.83 प्रतिशत चढ़कर 91.37 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

क्यों बढ़े दाम

भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से बुधवार को वायदा बाजारों में सोने और चांदी के भाव नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की तेजी विदेशी बाजारों के तेज रुझानों के अनुरूप है। विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर लगातार भू-राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति, कमजोर डॉलर सूचकांक और अमेरिका में मुद्रास्फीति के नरम आंकड़े निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्पों की मांग को बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों ने भी सोना और चांदी को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article