बिजनेस

चांदी का भाव आज का 12 फरवरी 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 February 2026: चांदी की कीमतों उलट-पुलट जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 9.84% गिरकर यानी 25882 रुपये लुढ़कर 2,37,136 रुपये किलो हो गया। कल यानी बुधवार को चढ़कर 2,62,701 रुपये किलो हो गया था। चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक बाजार में चांदी करीब दो प्रतिशत टूटकर 82.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर स्थिर रहीं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,66,449 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,60,614 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,59,133 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,95,000 रुपये किलो हो गई। कल यानी बुधवार को 2,90,000 रुपये किलो थी। 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹2,950₹29,500₹2,95,000
मुंबई₹2,950₹29,500₹2,95,000
कोलकाता₹2,950₹29,500₹2,95,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
पटना₹2,950₹29,500₹2,95,000
लखनऊ₹2,950₹29,500₹2,95,000
मेरठ₹2,950₹29,500₹2,95,000
कानपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
अयोध्या₹2,950₹29,500₹2,95,000
गाजियाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
नोएडा₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुरुग्राम₹2,950₹29,500₹2,95,000
चंडीगढ़₹2,950₹29,500₹2,95,000
जयपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
अहमदाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
पुणे₹2,950₹29,500₹2,95,000
लुधियाना₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुवाहाटी₹2,950₹29,500₹2,95,000
इंदौर₹2,950₹29,500₹2,95,000
सूरत₹2,950₹29,500₹2,95,000
नागपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
नासिक₹2,950₹29,500₹2,95,000
बैंगलोर₹2,950₹29,500₹2,95,000
वडोदरा₹2,950₹29,500₹2,95,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
कटक₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमतें 4,000 रुपये बढ़कर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 4,000 रुपये या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 2,68,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। मंगलवार को 2,64,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी 4.71 डॉलर या करीब 6 प्रतिशत बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति औंस हो गई।। वैश्विक बाजार में, हाजिर चांदी 4.71 डॉलर या लगभग छह प्रतिशत बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के कारण बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया। चांदी की कीमत करीब चार प्रतिशत या 9,665 रुपये बढ़कर 2.62 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गई और सोने की कीमत बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च डिलिवरी वाली चांदी अनुबंध की कीमत 9,665 रुपये या 3.83 प्रतिशत बढ़कर 2,62,213 रुपये प्रति किग्रा हो गई। मंगलवार को चांदी की कीमत 10,072 रुपये या लगभग चार प्रतिशत घटकर 2,52,548 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, मार्च माह में डिलिवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 3.11 डॉलर या चार प्रतिशत बढ़कर 83.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा और अधिक आक्रामक ब्याज दर कटौती की बढ़ती उम्मीदों से बुधवार को सोने और चांदी में तेजी आई। गांधी ने कहा कि भू-राजनीतिक मोर्चे पर, नए तनाव ने भी कीमती धातुओं की सुरक्षित निवेशक की मांग को बढ़ावा दिया है। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि बुधवार को डॉलर के कमज़ोर होने से हाजिर सोने में तेज़ी आई, क्योंकि निवेशक अमेरिका के ज़रूरी गैर-कृषि पेरोल आंकडे (जनवरी) का इंतज़ार कर रहे हैं, जो आज उत्तरार्द्ध में जारी होगा। आंकड़ों के नतीजों से विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं में अधिक उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि चांदी ने लगभग तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ सोने से बेहतर प्रदर्शन किया, और 2.60 लाख रुपये प्रति किग्रा को पार कर गई। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़े से ब्याज दर कटौती की उम्मीद बढ़ने और धीमी वृद्धि दर रहने के संकेत मिलने के बाद कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

एक विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच नए तनाव ने भी सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ा दी है। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर डॉलर तथा अमेरिका और ईरान के बीच नए भू-राजनीतिक तनाव ने सुरक्षित निवेश मानी जानी वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ा दी है। डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत गिरकर 96.59 पर कारोबार कर रहा था, जिससे वैश्विक बाजार में सर्राफा कीमतों को और समर्थन मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article