बिजनेस

चांदी का भाव आज का 12 दिसंबर 2025: पहली बार चांदी 2 लाख के पार, जानें पटना से चेन्नई तक के रेट

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 12 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। धीरे-धीरे 2 लाख के करीब पहुंचने वाला है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों क्या है चांदी के ताजा दाम।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 12 December 2025 : चांदी के दाम में लगातार बदलाव जारी है। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है। इतना ही नहीं रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है। चांदी 2 लाख प्रति किलो के करीब पहुंचती जा रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत बढ़कर 188281 रुपये प्रति किलो थी। दोपहर में 192781 बढ़कर रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 195180 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर निवेशकों की मजबूत मांग और सकारात्मक वैश्विक रुझानों से चांदी की कीमत वायदा कारोबार में पहली बार शुक्रवार को 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 1420 रुपये या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 2,00,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स चांदी का वायदा भाव 64.74 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। आइए आगे जाते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किग्रा), भारत के शहर अनुसार

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
दिल्ली₹2,011₹20,110₹2,01,100
मुंबई₹2,011₹20,110₹2,01,100
कोलकाता₹2,011₹20,110₹2,01,100
चेन्नई₹2,091₹20,910₹2,09,100
लखनऊ₹2,011₹20,110₹2,01,100
गाजियाबाद₹2,011₹20,110₹2,01,100
नोएडा₹2,011₹20,110₹2,01,100
गुरुग्राम / गुड़गांव₹2,011₹20,110₹2,01,100
जयपुर₹2,011₹20,110₹2,01,100
पटना₹2,011₹20,110₹2,01,100
अहमदाबाद₹2,011₹20,110₹2,01,100
पुणे₹2,011₹20,110₹2,01,100
मेरठ₹2,011₹20,110₹2,01,100
लुधियाना₹2,011₹20,110₹2,01,100
गुवाहाटी₹2,011₹20,110₹2,01,100
इंदौर₹2,011₹20,110₹2,01,100
कानपुर₹2,011₹20,110₹2,01,100
सूरत₹2,011₹20,110₹2,01,100
नागपुर₹2,011₹20,110₹2,01,100
चंडीगढ़₹2,011₹20,110₹2,01,100
बैंगलोर₹2,011₹20,110₹2,01,100
अयोध्या₹2,011₹20,110₹2,01,100
भुवनेश्वर₹2,091₹20,910₹2,09,100
केरल₹2,091₹20,910₹2,09,100
रायपुर₹2,011₹20,110₹2,01,100
हैदराबाद₹2,091₹20,910₹2,09,100
(डेटा सोर्स- गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 2,400 रुपये बढ़कर 1,94,400 रुपये प्रति किलोग्राम के नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। बुधवार को चांदी 11,500 रुपये बढ़कर 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रही थी। इस वर्ष की शुरुआत से, चांदी 1,04,700 रुपये यानी 116.72 प्रतिशत चढ़ी है। 31 दिसंबर, 2024 को यह 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। हाजिर चांदी में लगातार तीसरे सत्र में तेजी रही, जो 1.06 डॉलर यानी 1.71 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 62.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। चांदी 31 दिसंबर, 2024 को 28.97 डॉलर प्रति औंस थी इस साल अब तक इसमें 33.91 डॉलर यानी 117.06 प्रतिशत बढ़ा है।

वायदा बाजार में नए रिकॉर्ड स्तर पर

मजबूत वैश्विक रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती के बाद बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,93,720 रुपये प्रति किलोग्राम के नई ऊंचाई पर पहुंच गई। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी वायदा 4,985 रुपये यानी 2.64 प्रतिशत बढ़कर 1,93,720 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले तीन सत्रों में चांदी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है। यह सोमवार को 1,81,742 रुपये पर थी। उसके बाद से यह 11,978 रुपये यानी 6.6 प्रतिशत बढ़ा है।

इस साल अब तक, चांदी की कीमतें 31 दिसंबर, 2024 को 87,233 रुपये प्रति किलोग्राम से 1.06 लाख रुपये (1,06,487 रुपये), यानी 122.07 प्रतिशत बढ़ गई हैं। कॉमेक्स में, मार्च अनुबंध वाला चांदी वायदा 2.22 डॉलर यानी 3.64 प्रतिशत बढ़कर 63.25 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले तीन सत्रों में इस धातु में 4.84 डॉलर यानी 8.3 प्रतिशत की तेजी आई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि मजबूत हाजिर और निवेश मांग की वजह से बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि घरेलू कीमतों में तेजी का कारण बाजार में कम आपूर्ति, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में रिकॉर्ड तेजी और भारतीय रुपये का कमजोर होना है।

परमार ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति की कमी, चीन से लगातार ज्यादा मांग और औद्योगिक खपत में बढ़ोतरी की वजह से इस साल लाभ के मामले में चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में, हाजिर चांदी की कीमत में अच्छी तेजी दिख रही है और आने वाले दिनों में इसके 2,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है। रुपये में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ चांदी में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article