बिजनेस

चांदी का भाव आज का 11 अगस्त 2026: दो महीने के उच्चतम स्तर पर रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर में कीमत

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 11 August 2026: दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 11 August 2026 : चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई है, जिससे चांदी दो महीने से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.13% लुढ़क कर यानी 306 रुपये गिरावट के साथ 2,36,561 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,36,867 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,37,740 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 65.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 10 हजार रुपये बढ़कर 2,55,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 11 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलो की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
999 फाइन चांदी₹2,37,740₹6,740₹2,773
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,19,910₹6,234₹2,565
900 कॉइन चांदी₹2,13,966₹6,066₹2,496
800 जर्मन चांदी₹1,90,192₹5,392₹2,218

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,55,000
मुंबई₹2,55,000
कोलकाता₹2,55,000
चेन्नई₹2,60,000
पटना₹2,55,000
लखनऊ₹2,55,000
अयोध्या₹2,55,000
मेरठ₹2,55,000
कानपुर₹2,55,000
गाजियाबाद₹2,55,000
नोएडा₹2,55,000
गुरुग्राम₹2,55,000
चंडीगढ़₹2,55,000
जयपुर₹2,55,000
लुधियाना₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,55,000
इंदौर₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,55,000
वडोदरा₹2,55,000
सूरत₹2,55,000
नागपुर₹2,55,000
पुणे₹2,55,000
नासिक₹2,55,000
बैंगलोर₹2,55,000
भुवनेश्वर₹2,60,000
रायपुर₹2,55,000
हैदराबाद₹2,60,000

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

भारतीय रुपये में आई गिरावट के कारण आयात महंगा होने से दिल्ली में सोमवार को अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले सत्र में स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में भी फिर से तेजी लौट आई। सभी टैक्स समेत चांदी 5,200 रुपये की छलांग लगाकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी शुक्रवार को 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी बढ़कर 63.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 1.09 प्रतिशत बढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर आपूर्ति वाली चांदी 2,514 रुपये यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,33,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। विदेशी बाजार में चांदी का वायदा भाव 0.41 प्रतिशत बढ़कर 63.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों की तरफ से नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में तेजी को समर्थन मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख देखा गया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article