बिजनेस

बुरी फंसी चंदा कोचर, अब CBI लेगी बड़ा एक्शन ! ICICI बैंक ने भी दे दी मंजूरी

Chanda Kochhar Loan Fraud Case: आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने वीडियोकॉन ग्रुप की कंपनियों को पास किए गए लोन में धोखाधड़ी और लेन-देन के आरोप में चंदा कोचर के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

Image

चंदा कोचर पर सीबीआई का एक्शन

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • चंदा कोचर पर चलेगा मुकदमा
  • आईसीआईसीआई बैंक ने दी मंजूरी
  • सीबीआई को मिली बैंक की मंजूरी

Chanda Kochhar Loan Fraud Case: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के बोर्ड ने वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) के वीडियोकॉन ग्रुप (Videocon Group) की कंपनियों को पास किए गए लोन में धोखाधड़ी और लेन-देन के आरोप में बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर (Chanda Kochhar) के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक विशेष अदालत को बताया कि उसे बैंक के बोर्ड से मंजूरी मिल गई।

क्या है भ्रष्टाचार विरोधी कानून का नियम

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत एक सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority), जो कि इस मामले में आईसीआईसीआई बैंक है, की मंजूरी की आवश्यकता जांच करने और अभियुक्तों पर मुकदमा चलाने के लिए जरूरी होती है।

इससे पहले बैंक ने जांच करने की मंजूरी दी थी। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार बैंक ने सीबीआई को भेजे अपने नये लेटर में 'बैंक को कोई गलत नुकसान नहीं पहुंचाया' के अपने रुख को दोहराया है। जांच करने की मंजूरी देते हुए भी बैंक ने यही बात कही थी।

चार्जशीट का हो रहा वेरिफिकेशन

मामले को देख रही विशेष सीबीआई अदालत चार्जशीट और अन्य दस्तावेजों को वेरिफाई कर रही है और उसके बाद चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर फैसला लेगी। आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने 22 अप्रैल को अभियोजन पक्ष को मंजूरी दी थी और सीबीआई को 15 मई को इसकी जानकारी मिली।

क्या है पूरा मामला

सीबीआई के अनुसार, कोचर के कार्यकाल के दौरान बैंक को 1,033 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। अप्रैल में, सीबीआई ने कोचर के खिलाफ अपनी पहली चार्जशीट दायर की थी, जो बैंक की पूर्व एमडी भी थीं। इसमें उनके बिजनेसमैन पति दीपक और वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वीएन धूत का भी नाम था। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article