Axis Bank Return And History : प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने एक नया कारनामा कर दिया है। बैंक की मार्केट कैपिटल (Market Capital) 3 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। आज बुधवार को बैंक के शेयर में तेजी है और इसी बीच बैंक की मार्केट कैपिटल 3 लाख करोड़ रु से अधिक हो गई। इतना ही नहीं आज इसका शेयर 52 हफ्तों के नये शिखर पर भी पहुंचा। बता दें कि एक्सिस बैंक का शेयर नवंबर 1998 में लिस्ट हुआ था। तब से अब तक बैंक के शेयर ने जोरदार फायदा कराते हुए छोटी रकम वालों को भी करोड़पति बना दिया है। आगे जानिए शेयर की डिटेल।
कितना दिया है रिटर्न
एक्सिस बैंक का शेयर 27 नवंबर 1998 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। बीएसई (BSE) के अनुसार उस दिन बैंक का शेयर 3.40 रु पर था, जबकि आज करीब पौने 3 बजे बैंक का शेयर 976 रु के करीब है। यानी 25 साल से कम समय में इसने निवेशकों को 28,595 फीसदी रिटर्न दिया है।
35 हजार को बना दिया 1 करोड़
28595 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि एक्सिस बैंक के शेयर ने 25 सालों में निवेशकों का पैसा 286 गुना से अधिक कर दिया है। इसका मतलब है कि जिसने भी 25 साल पहले बैंक के शेयरों में 35 हजार रु लगाए होंगे तो वह आज 1 करोड़ रु से अधिक बन जाएंगे।
कैसा रहा शेयर का रिटर्न
- 5 दिन में एक्सिस बैंक के शेयर ने करीब 6 फीसदी रिटर्न दिया है
- एक महीने में इसका शेयर 11 फीसदी से अधिक चढ़ा है
- 6 महीनों में इसका शेयर 6.7 फीसदी उछला है
- 1 साल में एक्सिस बैंक के शेयर ने 46.7 फीसदी रिटर्न दिया है
- 5 सालों का रिटर्न 82 फीसदी रहा है
ये रिटर्न 7 जून करीब 3 बजे तक का है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
