बिजनेस

Bank of Baroda और Canara Bank के ग्राहकों को बड़ा झटका! दोनों ही बैंक ने बढ़ा दी Loan की ब्याज दरें

Bank of Baroda या Canara Bank दोनों ही सरकारी बैंकों ने एमसीएलआर (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) में बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट्स 12 अगस्त 2026 से लागू हो गए हैं।

Image

Canara Bank और BoB ने बढ़ाया एमसीएलआर (AI Generated Image)

अगर आपने Bank of Baroda या Canara Bank से ऐसा लोन (Loan) लिया है, जिसकी ब्याज दर MCLR यानी Marginal Cost of Funds Based Lending Rate से जुड़ी हुई है तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। दोनों सरकारी बैंकों ने कुछ चुनिंदा अवधि के MCLR में बढ़ोतरी की है। नई दरें 12 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं। ऐसे में MCLR से जुड़े कुछ लोन की ब्याज दर बढ़ सकती है और इसका सीधा असर ग्राहकों की EMI या कुल ब्याज भुगतान पर पड़ सकता है।

क्या होता है MCLR?

आसान भाषा में समझें तो MCLR ( Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिसके नीचे बैंक आमतौर पर किसी लोन पर ब्याज नहीं दे सकता, जब तक RBI की ओर से कोई विशेष निर्देश न हो।

RBI ने MCLR व्यवस्था को वर्ष 2016 में लागू किया था। इसका उद्देश्य बैंकों की Lending Rates को उनके फंड की लागत से जोड़ना था। MCLR अलग-अलग अवधि के लिए अलग हो सकता है।

Bank of Baroda ने कितनी बढ़ाई MCLR?

Bank of Baroda ने भी चुनिंदा अवधि के MCLR में बदलाव किया है। हालांकि, बैंक ने केवल तीन महीने के एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है और इसमें 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है।

तीन महीने का एमसीएलआर पहले 8.20 प्रतिशत था, जिसे अब बढ़ाकर 8.30 प्रतिशत कर दिया गया है। दूसरी तरफ ओवरनाइट एमसीएलआर 7.85 प्रतिशत और एक महीने का एमसीएलआर 7.95 प्रतिशत पर बरकरार हैं।

इसी तरह, बैंक ने 6 महीने के एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं है और यह 8.50 प्रतिशत है। इसी तरह एक साल का एमसीएलआर भी 8.75 प्रतिशत पर स्थिर है।

Bank of Baroda की MCLR दरें फिलहाल अलग-अलग अवधियों के आधार पर 7.85 प्रतिशत से 8.75 प्रतिशत के बीच हैं।

MCLR Tenureमौजूदा दर12 अगस्त 2026 से नई दर
Overnight7.85%7.85%
1 Month7.95%7.95%
3 Months8.20%8.30%
6 Months8.50%8.50%
1 Year8.75%8.75%

Canara Bank ने कितनी बढ़ाई दरें?

Canara Bank ने चुनिंदा अवधियों के MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक का ओवरनाइट एमसीएलआर 7.95 प्रतिशत पर पहले की तरह बरकरार है। वहीं एक महीने के एमसीएलआर को 8.00 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.05 प्रतिशत कर दिया गया है।

तीन महीने के एमसीएलआर को अब 8.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.30 प्रतिशत कर दिया गया है। 6 महीने के एमसीएलआर में भी 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है और यह 8.60 प्रतिशत से बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गया है।

इसी तरह, एक साल का एमसीएलआर भी 8.75 प्रतिशत से बढ़कर 8.80 प्रतिशत हो गया है। वहीं, दो साल और तीन साल का एमसीएलआर क्रमशः 9.05 प्रतिशत और 9.10 प्रतिशत हो गए हैं।

इस बदलाव के बाद Canara Bank की MCLR दरें अलग-अलग अवधि के हिसाब से 7.95 प्रतिशत से 9.10 प्रतिशत के बीच हैं।

MCLR Tenureमौजूदा दर12 अगस्त 2026 से नई दर
Overnight7.95%7.95%
1 Month8.00%8.05%
3 Months8.25%8.30%
6 Months8.60%8.65%
1 Year8.75%8.80%
2 Years9.00%9.05%
3 Years9.05%9.10%
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article