बिजनेस

PM Surya Ghar Yojana 2024: पीएम सूर्य घर बिजली योजना को कैबिनेट की मंजूरी, 1 करोड़ परिवारों को मिलेंगे 300 यूनिट फ्री

PM Surya Ghar Yojana 2024: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश के एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। इससे प्रति वर्ष इन परिवारों को 15000 रु का लाभ होगा। इस योजना के तहत 45 गीगावाट ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकेगा।

Image

पीएम सूर्य घर बिजली योजना को कैबिनेट की मंजूरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम सूर्य घर बिजली योजना को कैबिनेट की मंजूरी
  • 1 करोड़ परिवारों को मिलेंगे 300 यूनिट फ्री
  • सरकार देगी परिवारों को सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana 2024: यूनियन कैबिनेट ने बुधवार को एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को हरी झंडी दिखा दी है। इसके लिए सरकार 75,021 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी 2024 को इस योजना को शुरू किया था। इस योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। ठाकुर के अनुसार आज पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी मंजूरी दे दी गई।

ये भी पढ़ें -

300 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश के एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। इससे प्रति वर्ष इन परिवारों को 15000 रु का लाभ होगा। इस योजना के तहत 45 गीगावाट ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकेगा।

2 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हर घर के लिए 2 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट मुहैया किए जाएंगे, जिनकी बेंचमार्क कॉस्ट पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। गौरतलब है कि अतिरिक्त किलोवाट पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने का भी प्रावधान है।

कितना आएगा खर्च

इस योजना के तहत हर परिवार को जो 2 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट मिलेगा, उस पर सब्सिडी 60 फीसदी होगी। वहीं उसके बाद अगले 1 किलोवाट पर खर्च आएगा 145000 रु, जिसमें 78000 रु बतौर सब्सिडी केंद्र सरकार से मिल जाएंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article