क्या कंपनी से अलग हो गए मोहन
कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मोहन अब एक बाहरी सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। बदलाव के इस चरण में कंपनी तथा उसके संस्थापकों को शिक्षण प्रौद्योगिकी को लेकर अपनी विशेषज्ञता के जरिए मार्गदर्शन देंगे। जबकि बायजू रवीन्द्रन कंपनी के दैनिक ऑपरेशन को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे।
क्या है बायजू 3.0
इस बीच बायजू ने अब अपने कारोबार को द लर्निंग ऐप, ऑनलाइन क्लासेस और ट्यूशन सेंटर व टेस्ट-प्रीप तक सीमित कर लिया है। उसका कहना है कि इनमें से प्रत्येक इकाई को अलग-अलग लोग संचालित किया जाएगा। जिसे रवीन्द्रन ने बायजू 3.0 की शुरुआत बताया है। इस बीच संकट का सामना कर रही बायजू हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024 के अनुसार बायजू अब यूनिकॉर्न क्लब से बाहर हो गई है। एक साल पहले बायजू का वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर से अधिक था। लेकिन इसकी वैल्यूएशन में बड़ी गिरावट आ गई है। जो इस समय एक अरब डॉलर से भी कम हो चुका है।
