बिजनेस

Business Bulletin:साबुन-शैंपू हो सकते हैं महंगे, MG ने लांच की 8 लाख से कम की इलेक्ट्रिक कार, ये हैं आज की टॉप-न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2023, 03:15 PM IST

Business Bulletin: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने स्टॉक ब्रोकर्स और क्लियरिंग मेंबर्स पर क्लाइंट्स के पैसे को बैंकों में गिरवी रखने पर पाबंदी लगा दी है।

Image

आज की टॉप बिजनेस न्यूज

Photo : iStock

Business Bulletin: सरकार रॉ मैटेरियल सेचुरेटेड फैटी अल्कोहल पर प्रस्तावित एंटी-डिंपिंग डंपिंग ड्यूटी और काउंटरवेलिंग ड्यूटी लागू कर सकती है, इन नये शुल्कों से साबुन, डिटर्जेंट और शैंपू की कीमतें बढ़ जाएंगी। एमजी मोटर इंडिया ने देश में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी लॉन्च की दी है। इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 7.98 लाख रुपये रखी गई है। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने स्टॉक ब्रोकर्स और क्लियरिंग मेंबर्स पर क्लाइंट्स के पैसे को बैंकों में गिरवी रखने पर पाबंदी लगा दी है। आइए जानते हैं कि टॉप बिजनेस न्यूज

अगर मेन रॉ मैटेरियल सेचुरेटेड फैटी अल्कोहल पर प्रस्तावित एंटी-डिंपिंग डंपिंग ड्यूटी और काउंटरवेलिंग ड्यूटी लागू की जाती है, तो आपका नहाना-धोना महंगा हो जाएगा। असल में इन नये शुल्कों से साबुन, डिटर्जेंट और शैंपू की कीमतें बढ़ जाएंगी। हालांकि इंडियन सर्फैक्टेंट ग्रुप (आईएसजी) ने इसका विरोध किया है। आईएसजी ने वित्त मंत्री से नये टैरिफ स्ट्रक्चर को लागू न करने का आग्रह किया है।

एमजी मोटर इंडिया ने देश में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी लॉन्च की दी है। इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 7.98 लाख रुपये रखी गई है, यानी फिलहाल यह खास कीमत पर बेची जा रही है। कंपनी ने छोटे साइज की इस इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट्स में पेश किया है। एमजी ने शहरी इलाकों के ग्राहकों को टार्गेट करके ये कार बनाई है जो रेंज के साथ-साथ ट्रैफिक भरी सड़कों के लिए एक जोरदार विकल्प बनकर उभरी है। एमजी इंडिया ने नई कॉमेट ईवी को काफी आकर्षक प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है जिसके बाद इसका सीधा मुकाबला टाटा टिआगो ईवी से हो रहा है।

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने स्टॉक ब्रोकर्स और क्लियरिंग मेंबर्स पर क्लाइंट्स के पैसे को बैंकों में गिरवी रखने पर पाबंदी लगा दी है। कहा जा रहा है कि सेबी के इस कदम से निवेशकों के हितों की रक्षा होगी। इस फैसले का मकसद ब्रोकर्स द्वारा क्लाइंट्स के पैसे का उपयोग करके एडिश्नल फायदा उठाने पर रोक लगाना है।

अप्रैल की तरह मई का महीने भी बैंकों की छुट्टियों वाला है। इस महीने कुल 5 छुट्टियां राज्य दिवस और जयंती के कारण होंगी। इसके अलावा 29 शहरों में अलग-अलग दिन कुल 27 छुट्टियां हैं। ऐसे में राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा अपने शहर के आधार पर बैंक की छुट्टियां आपके लिए जानना जरुरी है। जिससे कि आप बैंक से जुड़े हुए काम आसानी से कर सकें। क्योंकि इसकी अनदेखी आपके पैसों के लेन देन, डिमांड ड्राफ्ट , चेक जमा करने जैसे कई कार्यों में बाधा डाल सकती हैं।

बीते 29 मार्च 2023 को जब सुप्रीम कोर्ट ने सहारा और सेबी ग्रुप को निवेशकों के डूबे पैसे लौटाने का फैसला सुनाया है। तो यह उस शख्स की लंबी लड़ाई का परिणाम था, जो हर महीने महज 25 हजार रुपये कमाता है और आलू के चिप्स बेचकर अपनी आजिविका चलता है। उड़ीसा के पिनाक पानी मोहंती ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद सहारा के लाखों निवेशक छोड़ चुके थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article