बजट 2026

Budget 2024 Highlights: घर बेचना हुआ कम फायदे का सौदा, सरकार ने बजट में कर दिया ये खेल

Indexation Benefit On Sale Of Property: अब तक प्रॉपर्टी की बिक्री से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर इंडेक्सेशन बेनेफिट मिलता था। साथ ही 20% टैक्स लगाया जाता था। मगर अब इंडेक्सेशन बेनेफिट नहीं मिलेगा और 12.5% ​​की नई LTCG टैक्स रेट लागू होगी।

Image

संपत्ति की बिक्री पर इंडेक्सेशन लाभ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रॉपर्टी सेल पर हटा इंडेक्सेशन बेनेफिट
  • मगर प्रॉफिट पर टैक्स रेट हुआ कम
  • 20% से घटकर रह गया 12.5%

Indexation Benefit On Sale Of Property: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया है। बजट में प्रॉपर्टी की बिक्री पर होने वाले लाभ से जुड़े नियम में बदलाव किया गया है। पहले प्रॉपर्टी को बेचने पर जो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन होता था, उस पर इंडेक्सेशन बेनेफिट (महंगाई से लिंक कीमत) के साथ 20 फीसदी टैक्स लगता था। मगर अब इंडेक्सेशन बेनेफिट को हटाने का ऐलान हुआ है। इसके चलते अब अपनी संपत्ति बेचने वालों का लाभ कम हो जाएगा। प्रॉपर्टी बिक्री पर होने वाले प्रॉफिट में कमी आएगी। आगे समझिए कैसे।

ये भी पढ़ें -

समझ लीजिए नया नियम

अब तक प्रॉपर्टी की बिक्री से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) पर इंडेक्सेशन बेनेफिट के साथ 20% टैक्स लगाया जाता था। अब प्रॉपर्टी की बिक्री पर कैपिटल गेन के लिए इंडेक्सेशन बेनेफिट के बिना 12.5% की नई LTCG टैक्स रेट लागू होगी।

यानी प्रॉपर्टी की बिक्री पर होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर इंडेक्सेशन बेनेफिट को हटा दिया गया है, मगर उस पर लगने वाला टैक्स रेट 20 फीसदी से घटा कर 12.5 फीसदी कर दिया गया है।

उदाहरण से समझें पूरा मामला

मान लीजिए आपने वित्त वर्ष 2002-2003 में 25 लाख रुपये में एक प्रॉपर्टी खरीदी। फिर उसे वित्त वर्ष 2023-2024 में 1 करोड़ रुपये में बेच दिया। मौजूदा नियमों के अनुसार, 25 लाख रुपये 75 लाख रु के प्रॉफिट पर इंडेक्सेशन बेनेफिट के साथ 20 फीसदी लगता है। मगर अब बिना इंडेक्सेशन बेनेफिट के 12.5 फीसदी टैक्स लगेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article