Budget 2026 Speech Today Timing: कैसे, कब और कहां देखें LIVE बजट? जान लीजिए मोबाइल और टीवी पर देखने का तरीका
- Authored by: रिचा त्रिपाठी
- Updated Feb 1, 2026, 10:06 AM IST
Budget 2026 Speech Today Timing (बजट भाषण कितने बजे शुरू होगा ): अगर आप भी सोच रहे हैं कि बजट 2026 कहां LIVE देख सकते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कब कहां और कैसे LIVE बजट 2026 देख सकते हैं। साथ ही बजट पेश होने के बाद इसकी डिटेल्ड जानकारी कहां आपको सही मिल सकती है।
LIVE Budget
Budget 2026 Speech Today Timing (बजट भाषण कितने बजे शुरू होगा): साल 2026 का सबसे बड़ा इकोनॉमिक इवेंट यानी केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) आज पेश होगा। आज 1 फरवरी को संसद के पटल पर बजट पेश होने वाला है और इससे पहले 29 जनवरी को वित्त सीतारमण ने इकोनॉमी सर्वे पेश किया था। यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। यह न केवल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है, बल्कि निर्मला सीतारमण के नाम लगातार 9वां बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी दर्ज होगा।
बजट देखने को लेकर अक्सर लोगों में कन्फ्यूजन देखी गई है, अगर आप भी सोच रहे हैं कि बजट 2026 कहां LIVE देख सकते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कब कहां और कैसे LIVE बजट 2026 देख सकते हैं। साथ ही बजट पेश होने के बाद इसकी डिटेल्ड जानकारी कहां आपको सही मिल सकती है।
इतिहास में पहली बार रविवार को बजट
आमतौर पर बजट पेश करने के लिए वर्किंग डे (कार्य दिवस) चुना जाता है, लेकिन भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब केंद्रीय बजट रविवार (1 फरवरी 2026) को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुबह 11 बजे संसद में अपना भाषण शुरू करेंगी। आपको बता दें कि साल 2017 से पहले बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश होता था, लेकिन पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस परंपरा को बदलकर 1 फरवरी कर दिया था।
बजट सत्र का पूरा शेड्यूल
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, बजट सत्र 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ शुरू होगा। यह सत्र दो चरणों में चलेगा:
पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक। दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक। इस बीच में एक लंबा ब्रेक इसलिए रखा जाता है ताकि विभिन्न संसदीय समितियां बजट में की गई घोषणाओं और मंत्रालयों की मांगों पर विस्तार से चर्चा कर सकें।
कहां देखें बजट की लाइव कवरेज?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा, तो आप बजट का लाइव प्रसारण कई प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं:
- दूरदर्शन: यहां बजट का सीधा प्रसारण सबसे सटीक होता है।
- यूट्यूब: भारत सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और संसद टीवी पर इसे लाइव देखा जा सकता है।
- न्यूज चैनल्स: लगभग सभी प्राइवेट न्यूज चैनल्स पर सुबह से ही बजट का कवरेज शुरू हो जाता है।
बजट की कॉपी (PDF) कैसे डाउनलोड करें?
बजट भाषण खत्म होने के तुरंत बाद सरकार इसे डिजिटल रूप में उपलब्ध करा देती है। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, सरकार के 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' पर भी सभी दस्तावेज (जैसे बजट की मुख्य बातें और भाषण) पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध रहते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।