बिजनेस

Budget 2026 Share Market Live: बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2500, निफ्टी 500 अंक फिसला

Budget 2026 Stocks Market Live : बजट के दिन बाजार में भारी गिरावट हुई है। जुड़ी घोषणाएं निवेशकों को रास नहीं आ रही हैं। खासतौर पर सरकार ने ऑप्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसके चलते सेंसेक्स में करीब 2500 अंक की गिरावट आई है।

Budget 2026 Share Market Live: बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2500, निफ्टी 500 अंक फिसला

Budget 2026 Share Market Live: बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2500, निफ्टी 500 अंक फिसला

Budget 2026 Share Market Live: बजट के दिन भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुर्ह है। इसके बाद जब बजट भाषण शुरू हुआ तो निवेशकों ने जोश दिखाया लेकिन, 12 बजे के करीब बाजार का जोश ठंडा पड़ता दिखाऔर सेंसेंक्स निफ्टी दोनों ही लाल निशान में आ गए। खासतौर पर जैसे ही वित्त मंत्री ने ऑप्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया, सेंसेक्स जहां करीब 2500 अंक फिसलकर 79,899.42 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी 24,571.75 तक फिसल गया है

मेटल सेक्टर में तबाही

सबसे ज्यादा कमजोरी Nifty Metal इंडेक्स में दिख रही है, जो करीब 4.3% टूटकर टॉप लूजर बना हुआ है। इसके अलावा IT, FMCG, PSU Bank, Realty, Media और Financial Services सेक्टरों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे बाजार की चाल सुस्त बनी हुई है। हालांकि पूरी तस्वीर कमजोर नहीं है। Pharma, Healthcare, Construction और Private Bank जैसे कुछ सेक्टर हरे निशान में टिके हुए हैं, जो बाजार को नीचे जाने से कुछ हद तक सहारा दे रहे हैं।

कुल मिलाकर संकेत यह है कि बाजार में फिलहाल सेक्टर-रोटेशन और सीमित बिकवाली चल रही है, जबकि चुनिंदा डिफेंसिव और बैंकिंग शेयरों में सपोर्ट बना हुआ है।

किस सेक्टर का क्या हाल?

सेक्टर इंडेक्सलेवल% बदलावट्रेंड
Nifty Auto26,729.25-0.08%कमजोरी
Nifty Bank59,571.85-0.06%कमजोरी
Nifty Financial Services27,293.50-0.14%कमजोरी
Nifty Fin Service 25/5029,696.10-0.26%कमजोरी
Nifty FMCG50,958.10-0.50%कमजोरी
Nifty IT37,742.20-0.77%कमजोरी
Nifty Media1,376.85-0.60%कमजोरी
Nifty Metal11,317.20-4.31%तेज गिरावट
Nifty Pharma21,795.30+0.37%मजबूती
Nifty PSU Bank8,900.65-1.32%कमजोरी
Nifty Realty777.90-0.65%कमजोरी
Nifty Private Bank28,605.80+0.18%मजबूती
Nifty Healthcare13,933.90+0.29%मजबूती
Nifty Consumer Durables34,400.65+0.04%हल्की मजबूती
Nifty Oil & Gas11,716.30-0.64%कमजोरी
Nifty Midcap Healthcare41,490.15-0.56%कमजोरी
Nifty Chemical27,787.45-0.11%कमजोरी
Nifty 500 Healthcare17,710.80-0.02%लगभग सपाट
Nifty Fin Services Ex-Bank30,618.55-1.00%कमजोरी
Nifty Midcap Financial Services20,280.70-1.63%कमजोरी
Nifty IT Index (Tech)9,730.00-1.08%कमजोरी

टॉप गेनर शेयर

स्टॉकओपनहाईलोप्रीव. क्लोजLTP% बदलाववॉल्यूम (शेयर)वैल्यू (₹ लाख)
UFBL182.80217.11180.00181.20214.4718.36%2,92,058613.70
Servotech64.4070.8664.4059.0567.6014.48%15,04,7021,033.28
ITDC534.80606.00534.45525.50592.4012.73%2,46,9971,441.82
Shilpa Med294.75325.30294.30288.95324.3512.25%10,52,4663,322.74
Euro Pratik226.50251.33221.76219.20245.8512.16%7,30,5331,777.31
AR Enterprises46.0046.0039.5039.5243.9011.08%2760.12
NIBE1,068.101,133.001,035.001,030.001,133.0010.00%47,245519.82
Paras Petro2.922.942.812.682.949.70%4,88,27114.16
Ajooni3.984.663.983.894.259.25%3,01,20612.71
Latteys22.1022.8522.1020.9122.708.56%8,2991.85

टॉप लूजर्स

स्टॉक / ETFओपनहाईलोप्रीव. क्लोजLTP% बदलाववॉल्यूम (शेयर)वैल्यू (₹ लाख)
SilverBND335.28335.28264.52327.11266.00-18.68%77,092220.15
SilverAG297.00297.00256.65308.63256.65-16.84%75,428213.51
MOSilver296.05296.05260.19306.32260.19-15.06%16,03243.69
MCX2,300.002,319.902,148.802,528.002,148.80-15.00%25,69,44457,153.68
HDFC Silver ETF294.83294.83252.74297.24252.74-14.97%4,44,5571,207.59
SilverCase31.4732.4226.8031.4826.80-14.87%31,30,177882.40
Silver360299.80299.80258.68302.83258.68-14.58%21,45158.39
Hindustan Copper619.95619.95555.10685.90588.50-14.20%2,92,48,7561,70,020.09
Groww Silver ETF294.00294.00257.99300.55257.99-14.16%2,13,312573.40
LIC MF Gold ETF14,849.9514,849.9512,500.0014,935.6012,975.75-13.12%4,111528.73

जनवरी में निवेशकों को 22 लाख करोड़ का झटका

जनवरी की शुरुआत में निफ्टी ने 26,373 का ऑल टाइम हाई छुआ था, लेकिन इसके बाद बाजार में लगातार दबाव देखने को मिला। जनवरी के दौरान बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 22,13,705 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई। महीने की शुरुआत में कुल मार्केट कैप 48,201,715 करोड़ रुपये था, जो 30 जनवरी तक घटकर 45,988,009 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह सिर्फ एक महीने में निवेशकों की संपत्ति में करीब 22 लाख करोड़ रुपये की कमी आई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article